BSPHCL Recruitment 2024: बिहार बिजली विभाग के 2610 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 18, 2024 | 12:25 PM IST | 2 mins read
बिहार बिजली विभाग में टेक्नीशियन ग्रेड-3 के 2000 पद, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के 300 पद, पत्राचार क्लर्क के 150 पद, स्टोर असिस्टेंट के 80 पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 40-40 पद भरे जाएंगे।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के 2610 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने की कल (19 जुलाई) आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे बिहार बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
बिहार बिजली विभाग भर्ती के लिए सामान्य, ईबीसी और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 375 रुपये का भुगतान करना होगा। बीएसपीएचसीएल भर्ती 2024 के लिए सुधार विंडो 26 जुलाई तक खुली रहेगी।
बिहार बिजली विभाग में टेक्नीशियन ग्रेड-3 के 2000 पद, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के 300 पद, पत्राचार क्लर्क के 150 पद, स्टोर असिस्टेंट के 80 पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 40-40 पद भरे जाएंगे।
BSPHCL Recruitment 2024: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
योग्यता मानदंड की बात करें तो सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड पद के अनुसार अलग-अलग है। टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2024 से की जाएगी। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also read Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 2 आंसर-की जारी, 20 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Bihar BSPHCL Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बीएसपीएचसीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Apply Online Recruitment Link पर क्लिक करें।
- पंजीकृत नहीं हैं तो पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- आईडी लॉगिन करके आवेदन पत्र को भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’