Bihar Board Result Date 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा परिणाम तिथि घोषित, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 20, 2025 | 09:28 PM IST | 2 mins read
बोर्ड की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 परिणाम जारी करने की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कक्षा 10 (मैट्रिक) के परिणाम अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में तथा कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के परिणाम मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 डेट शीट के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गई। वहीं, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई हैं और 25 फरवरी को समाप्त होंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बिहार बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बीएसईबी कक्षा 12वीं के नतीजे 25 मार्च से 31 मार्च के बीच और कक्षा 10वीं के रिजल्ट 1 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2025 के बीच घोषित हो सकते हैं। बोर्ड की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से भी बिहार बोर्ड मैट्रिक 2025 रिजल्ट और बीएसईबी इंटर 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे। एक या दो विषयों में फेल छात्र बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 दे सकेंगे। हालांकि, दो से अधिक विषयों में फेल छात्रों को यह मौका नहीं मिलेगा।
बता दें कि, राज्य सरकार की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। प्रदेश में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को क्रमशः 1 लाख रुपए, 75,000 रुपए और 50,000 रुपए के साथ ही लैपटॉप दिया जाता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी