BSEB Exam 2026: बोर्ड ने 65,945 छात्रों के लिए जारी किया नोटिस, 14 सितंबर तक अपलोड करें डमी पंजीयन कार्ड
Santosh Kumar | September 9, 2025 | 04:49 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन छात्रों को 14 सितंबर 2025 तक अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर हस्ताक्षर करके अपलोड करना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए विशेष रूप से पंजीकृत 65,945 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन छात्रों के लिए है जिन्होंने अभी तक पूरी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन छात्रों को 14 सितंबर 2025 तक अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर हस्ताक्षर करके अपलोड करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर ये छात्र 2026 की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
बीएसईबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 10 के लिए 3,248 स्कूलों के 39,143 छात्रों और कक्षा 12 के लिए 2,401 स्कूल-कॉलेजों के 26,832 छात्रों के हस्ताक्षरित घोषणा पत्र के साथ डमी पंजीकरण कार्ड अभी तक अपलोड नहीं किए गए हैं।
Bihar Board Exam 2026: संबंधित स्कूल-कॉलेजों को निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसे छात्र जो 2026 की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। इससे उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित स्कूल और कॉलेजों की होगी।
बीएसईबी ने जुलाई 2025 में डमी पंजीकरण कार्ड जारी किए थे। बोर्ड ने स्कूलों और कॉलेजों को संबंधित छात्रों के हस्ताक्षरित डमी पंजीकरण/नामांकन कार्ड 14 सितंबर, 2025 तक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
BSEB Exam 2026: आधिकारिक वेबसाइट लिंक
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए seniorsecondary.biharboardonline.com पर अपलोड करना होगा।
बोर्ड ने अभिभावकों से यह भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्कूल से पुष्टि कर लें कि उनका हस्ताक्षरित डमी पंजीकरण कार्ड पोर्टल पर अपलोड किया गया है या नहीं। ज़िला अधिकारियों को भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी