BSEB Class 12 Compartment Exam: बीएसईबी ने 12वीं कंपार्टमेंट स्क्रूटनी पंजीकरण की लास्ट डेट 7 अप्रैल तक बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | April 5, 2024 | 05:24 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 और बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी पंजीकरण की लास्ट डेट 7 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 23 मार्च को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 जारी किया गया था। इस वर्ष बिहार कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल 86.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर बोर्ड एग्जाम में एक या दो विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम फॉर्म और स्क्रूटनी आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अंतिम तिथि तक छात्र भर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को 120 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि, “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में 7 अप्रैल 2024 तक विस्तार किया गया है।”
आगे कहा गया कि, “ऑनलाइन फॉर्म भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर छात्र संपर्क कर सकते हैं।” बीएसईबी ने यह जानकारी आज यानी 5 अप्रैल को आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा की है।
BSEB 12th Scrutiny Form 2024: आवेदन प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- “Apply for scrutiny (Intermediate Annual Examination 2024)” लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षार्थी अपना रोल कोड, रोल नंबर एवं जन्म तिथि दर्ज करते हुए पासवर्ड क्रिएट कर रजिस्टर करें।
- रोल कोड, रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा, जिसमें विषय सहित छात्र का विवरण उपलब्ध होगा।
- जिस विषय के लिए स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने चेक बॉक्स में क्लिक करें।
- इसके बाद पेज पर उपलब्ध पे बटन पर क्लिक करें और निर्धारित 120 रुपये स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]BHU ADMISSIONS 2024: बीएचयू ने निर्बाध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति गठित की
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी केंद्रीय प्रवेश कमेटी द्वारा विश्वविद्यालय में प्रवेश से संबंधित प्रॉस्पेक्टस, आवेदन पत्र और विज्ञापन समेत अन्य जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’