Trusted Source Image

Bihar Board Exam 2025: कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा निर्देश जारी, 1 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर

Santosh Kumar | January 25, 2025 | 07:17 PM IST | 1 min read

बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसईबी ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर छात्रों के लिए यह नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक राज्य के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों का पालन करना होगा।

Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा रिपोर्टिंग टाइम

जारी निर्देश के अनुसार बिहार बोर्ड ने परीक्षा की पहली पाली में शामिल होने वाले छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी पाली में शामिल होने वाले छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने को कहा है।

बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा की पहली पाली में प्रवेश सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और गेट 9 बजे बंद हो जाएगा। दूसरी पाली में प्रवेश दोपहर 1 बजे शुरू होगा और गेट 1:30 बजे बंद हो जाएगा।

Also readBSEB 12th Admit Card 2025: बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, 1 से 15 फरवरी तक होगा एग्जाम

Bihar Board Admit Card 2025: बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड जारी

परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। किसी भी छात्र को देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिससे उसकी परीक्षा छूट सकती है। ऐसी स्थिति में पूरी जिम्मेदारी परीक्षार्थी की होगी।

बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications