BSEB Exam 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, दो स्तर पर परीक्षार्थियों होगी जांच
Abhay Pratap Singh | February 15, 2024 | 08:40 AM IST | 1 min read
बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। राज्य भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आज यानी 15 फरवरी से 16.94 लाख छात्रों के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू कर दी गई है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा विषय (हिंदी/ बंगला/ उर्दू/ मैथली) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी। वहीं, परीक्षा केंद्र में 1 घंटे पहले छात्रों को प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी को समाप्त होगी।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के पहले दिन राज्य के 38 जिलों में 1,585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15 फरवरी को प्रथम पाली में 8,50,571 परीक्षार्थियों व द्वितीय पाली में 8,44,210 परीक्षार्थियों के लिए मातृभाषा विषय की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं, एग्जाम सेंटर में दो स्तर पर परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी।
मैट्रिक बोर्ड एग्जाम के समय परीक्षा केंद्रों में 3 स्तर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। बताया गया कि परीक्षा के समय छात्रों को सिर्फ सूई वाली घड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, सभी विषयों के लिए 10 सेट में प्रश्न-पत्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान वीडियो ग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।
बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर जारी दिशा निर्देश में बताया गया कि एग्जाम सेंटर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। वहीं, केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी भी शिक्षक या कर्मी को परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बता दें कि मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में दृष्टिबाधित या लिखने में असमर्थ दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक रखने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ऐसे विद्यार्थियों को निर्धारित समय में प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में लाइब्रेरियन के 300 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 फरवरी से करें आवेदन
राजस्थान लोक संघ आयोग की सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एकबारीय पंजीयन शुल्क 600 देना होता है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 400 रुपये है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी