BBOSE June Result Scrutiny 2026: बीबोस 10वीं-12वीं रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 6 अक्टूबर
Santosh Kumar | October 3, 2026 | 04:15 PM IST | 1 min read
आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर को शुरू हुई और इसकी आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। छात्र इस दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) ने जून 2026 सेशन के लिए 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) क्लास के परीक्षा नतीजों की स्क्रूटनी (री-इवैल्यूएशन) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएसईबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर को शुरू हुई और इसकी आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। छात्र इस दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
BBOSE June Result Scrutiny 2026: स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय फीस
बीबोस जून 2026 रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय ₹200 का शुल्क तय किया गया है। यदि कोई छात्र एक से अधिक विषयों की स्क्रूटनी करवाना चाहता है, तो उसे प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग शुल्क का भुगतान करना होगा।
अगर कोई सवाल या उसका कोई हिस्सा बिना जांचे रह गया, तो स्क्रूटनी के दौरान उसकी जांच की जाएगी और मिले हुए मार्क्स को कुल मार्क्स में जोड़ दिया जाएगा। स्क्रूटनी के बाद मार्क्स घट-बढ़ सकते हैं या उतने ही रह सकते हैं।
Also read BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ी
BBOSE June Result Scrutiny 2026: रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिंक
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। रिजल्ट स्क्रूटनी हेतु आवेदन करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल biharboardscrutiny.com पर जाना होगा।
वहां, सबंधित लिंक पर क्लिक करके अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद, उन्हें मनचाहे विषय चुनने होंगे, फीस का भुगतान करना होगा और फॉर्म जमा करना होगा।
अगली खबर
]UPMSP Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र विवरण में सुधार की प्रक्रिया शुरू; 9वीं-11वीं के लिए भी करेक्शन डेट जारी
स्कूल के प्रिंसिपल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से स्टूडेंट चेकलिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, चुने गए विषय, फोटो और अन्य जानकारी वेरिफाई करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच