Saurabh Pandey | March 24, 2024 | 07:03 PM IST | 8 mins read
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज यानी 23 मार्च को दोपहर 1.30 बजे बिहार इंटर रिजल्ट 2024 जारी किया। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। कुल 87.21% विद्यार्थियों ने इसमें सफलता पाई। इनमें से 524939 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। तीनों ही संकायों कला, वाणिज्य और विज्ञान में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा। बीएसईबी आज यानी 23 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी किया गया।
इंटरमीडिए परीक्षा में शामिल 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार समाप्त हुआ। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर, रोल कोड को ढूंढकर रख लें, जिससे कि रिजल्ट जारी होने के बाद उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने 2 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। बीएसईबी ने उत्तर कुंजी में गड़बड़ी पर आपत्ति जताने के लिए छात्रों को 5 मार्च तक का समय दिया था।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 सभी संकायों विज्ञान, वाणिज्य, और कला के लिए प्रदेश के 1523 परीक्षा केंद्रों पर 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। बीएसईबी द्वारा राज्य के लगभग 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन कराया गया था। प्रत्येक विद्यार्थी को एक विशेष पहचान देने के लिए समिति द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले हर परीक्षार्थी को एक यूनिक आईडी जारी की गई थी, जो एडमिट कार्ड पर अंकित थी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सभी संकायों विज्ञान, वाणिज्य, और कला के लिए प्रदेश के 1523 परीक्षा केंद्रों पर 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। बीएसईबी द्वारा राज्य के लगभग 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन कराया गया था। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 एसएमएस के माध्यम से भी चेक किया जा सकेगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को बस अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाना होगा और BIHAR 12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। SMS भेजते ही रिजल्ट उनके नंबर पर आ जाएगा।
Also read Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड में नहीं आए अच्छे मार्क्स तो ऐसे कराएं रिजल्ट की दोबारा जांच
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 23 मार्च दोपहर डेढ़ बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी कर दिया। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। Bihar Board 12th Result 2024 परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
March 24, 2024 | 07:01 PM IST
रैंक 1: तीनों संकाय के टॉपर को 1 लाख रुपये, एक किंडल और लैपटॉप मिलेगा।
रैंक 2: दूसरे टॉपर्स को 75,000 रुपये, एक किंडल और एक लैपटॉप दिया जाएगा।
रैंक 3: तीसरे टॉपर्स को 50,000 रुपये, एक किंडल और एक लैपटॉप मिलेगा।
रैंक 4 & 5: चौथी और पांचवीं रैंक के टॉपर्स को 15,000 रुपये और एक लैपटॉप मिलेगा।
March 24, 2024 | 06:39 PM IST
छात्र बीएसईबी कक्षा 12वीं स्क्रूटनी आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जमा कर सकते हैं।
March 24, 2024 | 05:21 PM IST
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 12,91,684 छात्र उपस्थित हुए थे।
March 24, 2024 | 04:28 PM IST
छात्र नीचे दी गई तालिका में बीएसईबी 12वीं आर्ट्स टॉपर्स की सूची देख सकते हैं-
आर्ट्स टॉपर | प्राप्त अंक | प्रतिशत |
---|---|---|
तुषार कुमार | 482 | 96.40 |
निशि सिन्हा | 473 | 94.60 |
तनु कुमारी | 472 | 94.40 |
March 24, 2024 | 03:18 PM IST
March 24, 2024 | 02:11 PM IST
नीचे दी गई सारणी में बीएसईबी कक्षा 12 विज्ञान टॉपर्स 2024 की जांच कर सकते हैं:
साइंस टॉपर | प्राप्त अंक | प्रतिशत |
---|---|---|
मृत्युंजय कुमार | 481 | 96.20 |
सिमरन गुप्ता | 477 | 95.40 |
वरुन कुमार | 477 | 95.40 |
March 24, 2024 | 12:44 PM IST
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में बीएसईबी कक्षा 12 वाणिज्य (कॉमर्स) टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं-
टॉपर्स | प्राप्त अंक | प्रतिशत |
---|---|---|
प्रिया कुमारी | 478 | 95.60 |
सौरभ कुमार | 470 | 94 |
गुलशन कुमार | 469 | 93.80 |
March 24, 2024 | 12:02 PM IST
March 24, 2024 | 11:02 AM IST
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में सभी संकायों में कुल 6,22,217 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 5,52,783 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 88.84% रहा।
March 23, 2024 | 10:00 PM IST
बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए।
March 23, 2024 | 09:23 PM IST
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के विज्ञान संकाय में कुल 617334 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें कुल 395069 छात्र और 2,22,265 छात्राएं रहीं।
March 23, 2024 | 08:46 PM IST
बता दें कि स्क्रूटनी प्रक्रिया के जरिए आपकी एग्जाम कॉपी दोबारा जांची जाती है। अभ्यर्थियों को उन सभी विषयों के लिए अलग से भुगतान और आवेदन करना होगा, जिनकी वे जांच कराना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से, छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने और अपने अंकों की जांच करने का अवसर मिलता है।
March 23, 2024 | 08:13 PM IST
बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 में पिछले 5-6 वर्षों की तुलना में पास प्रतिशत में सुधार हुआ है। बोर्ड ने इस बार सबसे ज्यादा पासिंग प्रतिशत 87.21 दर्ज किया है। बिहार बोर्ड के टॉपरों के परसेंटेज में भी काफी सुधार हुआ है और इस तीनों संकायों के टॉपर्स के अंक 95% से अधिक आए।
March 23, 2024 | 07:37 PM IST
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार तीनों स्ट्रीम के रैंक 1 टॉपर्स को बोर्ड की ओर से 1,00,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल दिया जाएगा। बिहार सरकार ने Bihar Board 12th Toppers के पुरस्कारों को चार श्रेणियों में बांटा है।
रैंक 2 टॉपर्स की बात करें तो उन्हें 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक किंडल और लैपटॉप दिया जाएगा। जबकि रैंक 3 के टॉपर्स को लैपटॉप और किंडल के साथ 50,000 रुपये मिलेंगे। रैंक 4 के टॉपर्स को 15,000 रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल मिलेगा।
March 23, 2024 | 07:06 PM IST
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के 12वीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम लिंक bsebinter.org पर नतीजे देख सकते हैं।
March 23, 2024 | 06:44 PM IST
Bihar Board 12th Result रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने फोन के एसएमएस बॉक्स में 'BIHAR 12 रोल नंबर' टाइप करना होगा। फिर इसे 56263 पर भेज दें। अब आपको अपना रिजल्ट मिल जाएगा।
March 23, 2024 | 06:16 PM IST
सभी संकाय के परिणाम में बालिकाओं ने बालकों से बेहतर प्रदर्शन किया।
संकाय | बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट बालिका पास % | बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट बालक पास % |
---|---|---|
कला | 88.07 | 83.17 |
वाणिज्य | 96.91 | 93.86 |
विज्ञान | 89.71 | 86.73 |
March 23, 2024 | 05:45 PM IST
स्ट्रीम | फर्स्ट | सेकंड | थर्ड |
---|---|---|---|
आर्ट्स | 173823 | 284454 | 88344 |
कॉमर्स | 25157 | 10678 | 1794 |
विज्ञान | 325848 | 209705 | 6455 |
कुल | 524939 | 504897 | 96595 |
March 23, 2024 | 05:29 PM IST
BSEB Result 2024 Class 12th Link
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के 12वीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम लिंक bsebinter.org पर नतीजे देख सकते हैं।
March 23, 2024 | 05:06 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देख सकते हैं-
March 23, 2024 | 04:43 PM IST
बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 में पिछले 5-6 वर्षों की तुलना में पास प्रतिशत में सुधार हुआ है। बोर्ड ने इस बार सबसे ज्यादा पासिंग प्रतिशत 87.21 दर्ज किया है। बिहार बोर्ड के टॉपरों के परसेंटेज में भी काफी सुधार हुआ है और इस तीनों संकायों के टॉपर्स के अंक 95% से अधिक आए।
March 23, 2024 | 04:05 PM IST
बिहार बोर्ड के मुताबिक तीनों स्ट्रीम मिलाकर 6,22,217 छात्राएं शामिल हुई थीं, जिनमें से 5,52,783 छात्राएं पास हुईं, जिनका पासिंग प्रतिशत 88.84% है। वहीं तीनों स्ट्रीम को मिलाकर कुल 6,69,467 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 5,73,656 छात्र सफल हुए हैं, जो कुल का 85.69% है।
March 23, 2024 | 03:24 PM IST
बीएसईबी ने बताया कि आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक 88.84 फीसदी छात्राएं पास हुईं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत करीब 85 रहा है।
March 23, 2024 | 03:10 PM IST
प्रिया कुमारी ने 478 अंकों के साथ इस समूह में टॉप किया।
रैंक | बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर का नाम | प्राप्तांक | प्रतिशत |
1 | प्रिया कुमारी | 478 | 95.60% |
2 | सौरव कुमार | 470 | 94% |
3 | गुलशन कुमार | 469 | 93.80% |
4 | कुणाल कुमार | 469 | 93.80% |
March 23, 2024 | 03:06 PM IST
कला समूह में तुषार कुमार ने 482 अंकों के साथ टॉप किया। कला के टॉप तीनों विद्यार्थी पटना के स्कूलों से ही हैं।
रैंक | बिहार इंटर रिजल्ट कला समूह के टॉपर का नाम | प्राप्तांक | प्रतिशत |
1 | तुषार कुमार | 482 | 96.40% |
2 | निशी सिन्हा | 473 | 94.60% |
3 | तनु कुमारी | 472 | 94.40% |
March 23, 2024 | 03:01 PM IST
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 विज्ञान समूह में मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया
रैंक | नाम | प्राप्तांक | प्रतिशत |
1 | मृत्युंजय कुमार | 481 | 96.20% |
2 | सिमरन गुप्ता | 477 | 95.40% |
2 | वरुण कुमार | 477 | 95.40% |
3 | प्रिंस कुमार | 476 | 95.20% |
March 23, 2024 | 02:53 PM IST
March 23, 2024 | 02:47 PM IST
सभी संकाय के परिणाम में बालिकाओं ने बालकों से बेहतर प्रदर्शन किया।
संकाय | बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट बालिका पास % | बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट बालक पास % |
---|---|---|
कला | 88.07 | 83.17 |
वाणिज्य | 96.91 | 93.86 |
विज्ञान | 89.71 | 86.73 |
March 23, 2024 | 02:28 PM IST
बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 में पिछले 5-6 वर्षों की तुलना में पास प्रतिशत में सुधार हुआ है। बोर्ड ने इस बार सबसे ज्यादा पासिंग प्रतिशत 87.21 दर्ज किया है। बिहार बोर्ड के टॉपरों के परसेंटेज में भी काफी सुधार हुआ है और इस तीनों संकायों के टॉपर्स के अंक 95% से अधिक आए।
March 23, 2024 | 02:25 PM IST
कुल 524939 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
March 23, 2024 | 02:07 PM IST
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के विज्ञान संकाय में कुल 617334 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें कुल 395069 छात्र और 2,22,265 छात्राएं रहीं।
March 23, 2024 | 01:46 PM IST
जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे 28 मार्च से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
March 23, 2024 | 01:43 PM IST
तीनों संकायों में बालिकाओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में 88.84 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं, छात्रों का पास प्रतिशत 85 के लगभग रहा है।
March 23, 2024 | 01:39 PM IST
March 23, 2024 | 01:32 PM IST
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर बीएसईबी मुख्यालय प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे।
March 23, 2024 | 01:24 PM IST
बिहार बोर्ड की तरफ से जिन परीक्षार्थियों को आज इंटर परीक्षा टॉपर 2024 घोषित किया जा रहा है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में दिए जवाब से संबंधित दूसरे सवालों को पूछा गया था। किसी भी सवाल का जवाब पांच पंक्ति से कम में नहीं देना था। ज्यादातर सवाल लिखकर जवाब देने वाले थे, जिसके आधार पर टॉपरों का चयन किया गया है।
March 23, 2024 | 01:05 PM IST
बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 घोषित होने के बाद बीएसईबी स्कूलों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र भेजेगा। वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा।
March 23, 2024 | 01:04 PM IST
बिहार बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक- बीएसईबी अध्यक्ष आईएएस आनन्द किशोर आज यानी 23 मार्च दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी करेंगे