Saurabh Pandey | March 23, 2024 | 07:44 AM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय के बारे में जानकारी दे दी गई है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 जारी करने की तिथि और समय घोषित कर दिया है। बिहार में इंटरमीडिएट के 13 लाख 4 हजार छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
बिहार बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक- बीएसईबी के अध्यक्ष आईएएस आनन्द किशोर आज यानी 23 मार्च दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी करेंगे।
बता दें कि बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने 2 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। बीएसईबी ने उत्तर कुंजी में गड़बड़ी पर आपत्ति जताने के लिए छात्रों को 5 मार्च तक का समय दिया था।
Also read Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड में नहीं आए अच्छे मार्क्स तो ऐसे कराएं रिजल्ट की दोबारा जांच