Bihar Board 10th Topper 2025: टॉप-3 में 2 लड़कियां; ओवरऑल रिजल्ट में लड़के आगे, जानें बीएसईबी टॉपर्स के आंकड़े
Santosh Kumar | March 29, 2025 | 03:41 PM IST | 1 min read
साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में टॉप किया है। तीनों ने 97.8% अंक यानी 489 अंक हासिल किए हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस साल साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.80% अंक हासिल कर 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है, हालांकि ओवरऑल रिजल्ट में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसईबी ने आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 लिंक एक्टिव किया है।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैट्रिक के नतीजों की घोषणा की। इस साल, 123 छात्रों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है।
Bihar Board 10th Topper 2025: लड़कों का पास प्रतिशत 83.65% रहा
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 83.65% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67% रहा। कुल मिलाकर, इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 82.11% छात्र पास हुए हैं।
साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में टॉप किया है। तीनों ने 97.8% अंक (489 अंक) हासिल किए हैं। नीचे दी गई तालिका से पता चलता है कि कितने स्टूडेंट्स किस रैंक पर हैं-
|
रैंक |
छात्रों की संख्या |
|---|---|
|
पहला |
3 |
|
दूसरा |
3 |
|
तीसरा |
5 |
|
चौथा |
6 |
|
पांचवां |
8 |
|
छठा |
8 |
|
सातवां |
14 |
|
आठवां |
13 |
|
नौवां |
31 |
|
दसवां |
32 |
|
कुल |
123 |
Bihar Board Topper Prize 2025: बिहार बोर्ड टॉपर पुरस्कार
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों में शीर्ष 10 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार राशि और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹1,00,000 के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल मिलेगा।
दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 75,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार