Trusted Source Image

BHU SET 2026 Admit Card: बीएचयू एसईटी एडमिट कार्ड bhuonline.in पर जारी, प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जानें

Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 01:03 PM IST | 2 mins read

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक श्रेणियों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो कक्षा 11 के लिए प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करने होंगे।

विश्वविद्यालय 4 मई को अंतरिम उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल अपलोड करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
विश्वविद्यालय 4 मई को अंतरिम उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल अपलोड करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्कूल प्रवेश परीक्षा (SET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार बीएचयू एसईटी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएचयू एसईटी 2026 के माध्यम से लड़के सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल (CHBS) में कक्षा 9वीं और 11वीं में और लड़कियां सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (CHGS) में कक्षा 11वीं में सभी स्ट्रीम में प्रवेश पा सकेंगी।

BHU SET 2026: परीक्षा कार्यक्रम

बीएचयू स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (CHGS) और सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल (CHBS) में 9वीं और 11वीं की प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं-

कक्षा एवं वर्ग
परीक्षा की तिथि
दिन
समय
कक्षा 11 (कला)
22 अप्रैल, 2026
बुधवार
सुबह 8 से 10 बजे तक
कक्षा 11 (वाणिज्य)
23 अप्रैल, 2026
गुरुवार
सुबह 8 से 10 बजे तक
कक्षा 11 (जीव विज्ञान)
24 अप्रैल, 2026
शुक्रवार
सुबह 8 से 10 बजे तक
कक्षा 11 (गणित)
25 अप्रैल, 2026
शनिवार
सुबह 8 से 10 बजे तक
कक्षा 9 (केवल बालकों के लिए)
26 अप्रैल, 2026
रविवार
सुबह 8 से 10 बजे तक

BHU SET 2026: सीटों की संख्या

बीएचयू एसईटी 2026 के तहत लड़कों के लिए कक्षा 9वीं में केवल 76 सीटें, 11वीं (गणित) में 54 सीटें, 11वीं (जीव विज्ञान) में 27 सीटें, 11वीं (कला) में 14 सीटें और 11वीं (वाणिज्य) में 13 सीटें उपलब्ध हैं। कक्षा 11वीं की लड़कियों के लिए गणित स्ट्रीम में केवल 13 सीटें, जीव विज्ञान में 13 सीटें और कला में 15 सीटें उपलब्ध हैं।

Bhu school entrance test 2026: प्रवेश परीक्षा सिलेबस

  1. कक्षा -9 - प्रश्न पत्र कक्षा 8 के स्तर का होगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, गणित सामाजिक-विज्ञान और विज्ञान विषयों के 100 MCQ होंगे।
  2. कक्षा 11 - प्रश्न पत्र कक्षा 10 के स्तर तक का होगा, जिसमें 100 MCQ होंगे -
  3. गणित वर्ग - अंग्रेजी, हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और सामान्य अध्ययन।
  4. जीव विज्ञान वर्ग - अंग्रेजी, हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य अध्ययन ।
  5. कला वर्ग - अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गणित और सामान्य अध्ययन ।
  6. वाणिज्य वर्ग - अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, गणित और सामान्य अध्ययन।

Bhu school entrance test 2026: बीएचयू एसईटी उत्तरकुंजी 2026

बीएचयू एसईटी 2026 के लिए प्रोविजनल उत्तरकुंजी 4 मई को जारी की जाएगी, जबकि आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 7 मई, 2026 तक है। इसके लिए प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने का शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवारों की आपत्तियों का निराकरण करने के बाद फाइनल उत्तरकुंजी 14 मई 2026 को जारी की जाएगी।

Also read Punjab Board 8th Result 2026: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, 96.51% छात्र उत्तीर्ण हुए

Bhu school entrance test 2026: बीएचयू एसईटी रिजल्ट 2026

बीएचयू स्कूल एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है।

बाहरी अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग/प्रवेश की संभावित तिथि-

  1. कक्षा 9 - 20 जून, 2026 (शनिवार) सुबह 9 से 11 बजे तक
  2. कक्षा 11 (गणित) - 1 जुलाई, 2026 (बुधवार) - सुबह 9 से 11 बजे तक
  3. कक्षा 11 (जीव विज्ञान, कला, वाणिज्य) - 2 जुलाई, 2026 (गुरुवार) - सुबह 9 से 11 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications