BEML Recruitment 2025: बीईएमएल में 682 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 25 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, चयन प्रोसेस
Saurabh Pandey | August 21, 2025 | 02:49 PM IST | 1 min read
इन रिक्तियों के लिए पद के आधार पर शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग होगी। आईटीआई डिग्री, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, नर्सिंग में स्नातक, फार्मेसी, इंजीनियरिंग डिग्री, पीजी, सीए, एमबीए, एमटेक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
नई दिल्ली : भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 25 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन रिक्तियों के लिए पद के आधार पर शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग होगी। आईटीआई डिग्री, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, नर्सिंग में स्नातक, फार्मेसी, इंजीनियरिंग डिग्री, पीजी, सीए, एमबीए, एमटेक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
BEML Recruitment 2025: आयु सीमा
- स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट - 25-35 वर्ष
- नॉन एग्जिक्यूटिव - 18-30 वर्ष
- अस्थायी कर्मचारी (डिप्लोमा/आईटीआई) - नियमानुसार
- मैनेजमेंट ट्रेनी - 27 वर्ष
- सीनियर मैनेजमेंट - 50-55 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BEML Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीईएमएल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
BEML Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- सुरक्षा एवं अग्निशमन गार्ड - 56 पद
- स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट - 14 पद
- गैर-कार्यकारी कर्मचारी अवधि के आधार पर (एनएसी के साथ आईटीआई) - 440 पद
- अस्थायी कर्मचारी - 46
- मैनेजमेंट ट्रेनी (मैकेनिकल) - 90 पद
- मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) - 10 पद
- कुल पद - 682
BEML Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
- अब करियर सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और पंजीकरण करें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें।
- बीईएमएल आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
BEML Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- कौशल परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]PSB LBO Recruitment 2025: पंजाब एंड सिंघ बैंक में एलबीओ के 750 पदों पर निकली भर्ती, 4 सितंबर तक करें आवेदन
पीएसबी एलबीओ चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट, प्रोफिसिएंसी इन लोकल लैंग्वेज और फाइनल सिलेक्शन को शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच