AIBE Final Answer Key 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 18वीं आंसर की allindiabarexamination.com पर जारी
Saurabh Pandey | March 21, 2024 | 01:31 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 18वीं परीक्षा पास करने के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल-इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 18वीं फाइनल आंसर की आज यानी 21 मार्च को जारी की है। एआईबीई 18वीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाकर एआईबीई 18 आंसर की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 18वीं आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
बीसीआई की तरफ से अभी तक एआईबीई 18 रिजल्ट डेट 2023 जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीदवारों को एआईबीई 18वीं परीक्षा परिणाम 2023 से जुड़ी हर अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बीसीआई रिजल्ट के साथ एआईबीई18वीं स्कोरकार्ड भी जारी करेगा।
AIBE 18 Answer Key 2023 pdf: जरूरी पास प्रतिशत
एआईबीई 18वीं परीक्षा पास करने के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
इससे पहले बीसीआई ने 12 दिसंबर, 2023 को एआईबीई 18 आंसर की जारी की थी। ऑल इंडिया बार परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। आपत्तियों की वैधता पर विचार करने के बाद एआईबीई 2023 की फाइनल आंसर की जारी की गई है।
Also read CBSE Reading Mission: सीबीएसई द्वारा 19 जून को रीडिंग मिशन का आयोजन, शिक्षण का बनेगा विश्व रिकॉर्ड
एआईबीई 18 फाइनल उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। एआईबीई 18 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई है। बीसीआई ने कहा है कि वह एआईबीई 18 की अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उठाई गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं करेगा।
ऐसे चेक करें आंसर की
- सबसे पहले बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
- होमपेज पर एआईबीई 18 उत्तर कुंजी 2023 पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एआईबीई 18 अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’