Trusted Source Image

Bihar DCECE PE 2026: बिहार डिप्लोमा पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन 25 जुलाई को

Saurabh Pandey | July 24, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक DCECE PE काउंसलिंग 2026 पोर्टल पर जाएं, अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें, संशोधित आवंटन आदेश डाउनलोड करें और निर्धारित समय-सारणी के भीतर आवंटित रिपोर्टिंग केंद्र पर पहुंचें।

बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और डीसीईसीई पीई प्रवेश 2026 की प्रक्रिया 27 से 28 जुलाई, 2026 तक निर्धारित की है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और डीसीईसीई पीई प्रवेश 2026 की प्रक्रिया 27 से 28 जुलाई, 2026 तक निर्धारित की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन का संशोधित परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है। संशोधित आवंटन परिणाम 25 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 28 जुलाई तक अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी और अपने संबंधित संस्थानों में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद दूसरे राउंड में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 से 28 जुलाई तक संपन्न की जाएगी।

ऐसे अभ्यर्थी जो रिवाइज्ड सीट आवंटन रिजल्ट में शामिल हैं और 23 जुलाई 2026 को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, वे भी अपना रिवाइज्ड अंतरिम सीट आलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करेंगे और पुनः अपने अलॉटेड रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया की पूरा करना होगा, अन्यथा उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी।

Bihar DCECE PE 2026 Counselling: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बीसीईबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. डीसीईसीई ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल पर क्लिक करें।
  3. होमपेज पर उपलब्ध संशोधित राउंड 2 सीट आवंटन लिंक चुनें।
  4. अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. संशोधित डीसीसीई पीई सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अब दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटन आदेश डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

Also read Rajasthan ITI Admission 2026: राजस्थान आईटीआई एडमिशन डेट 28 जुलाई तक बढ़ी, kdhte.rajasthan.gov.in पर करें आवेदन

दस्तावेज सत्यापन की तिथियां

बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और डीसीईसीई पीई प्रवेश 2026 की प्रक्रिया 27 से 28 जुलाई, 2026 तक निर्धारित की है। उम्मीदवारों को संशोधित अंतरिम डीसीईसीई पीई दूसरे दौर के सीट आवंटन आदेश और सत्यापन और प्रवेश के लिए सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ अपने आवंटित रिपोर्टिंग केंद्रों पर उपस्थित होना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications