BCECE 2025 Registration: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | April 9, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read
बीसीईसीई आवेदन पत्र में सुधार (संपादन) करने की सुविधा 8 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 9 मई को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीई) ने आज यानी 9 अप्रैल को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बीसीईसीई) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बीसीईसीई 2025 आवेदन की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
बीसीईसीई 2025 पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे शुरू हो गई है और 6 मई को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों के लिए शुल्क का भुगतान करने और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई रात 11:59 बजे है।
BCECE Exam Date 2025: बीसीईसीई 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क
आवेदन पत्र में सुधार (संपादन) करने की सुविधा 8 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 9 मई को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बीसीईसीई एडमिट कार्ड 24 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
बीसीईसीई 2025 परीक्षा 7 जून को चार पालियों में और 8 जून को एक पाली में आयोजित की जाएगी। बीसीईसीई 2025 पाठ्यक्रम समूह के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
|
श्रेणी |
पीसीएम/पीसीबी/सीबीए/पीसीए/एमसीए/एमबीए के लिए शुल्क |
पीसीएमबी के लिए शुल्क |
|---|---|---|
|
सामान्य / ईडबल्यूएस / बीसी / ईबीसी |
₹1000/- |
₹1100/- |
|
एससी/एसटी |
₹500/- |
₹550/- |
|
दिव्यांग (सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी) |
₹500/- |
₹550/- |
BCECE Form Date 2025: पात्रता मानदंड
बिहार के संस्थानों में फार्मेसी और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय सबौर में एडमिशन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 31 अगस्त 2025 तक 16 वर्ष होनी चाहिए। बीसीईसीई 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।
BCECE 2025 Registration: बीसीईसीई 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज बीसीईसीई 2025 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- बीसीईसीई फॉर्म 2025 भरने से पहले पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- आवेदन पत्र बहुत सावधानी से भरें और शुल्क जमा करें।
- अब बीसीईसीई 2025 पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें
अगली खबर
]BPSC Recruitment 2025: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन तिथि
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से भर्ती अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें