Ayodhya Ram Temple Ceremony: 22 जनवरी को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आधे दिन का अवकाश घोषित
Abhay Pratap Singh | January 20, 2024 | 01:40 PM IST | 1 min read
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन कार्यक्रम के दिन दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी आधे दिन के लिए बंद रहेगी।
नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन समारोह के चलते राजधानी दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 22 जनवरी 2024 को आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जेएमआई के कार्यवाहक कुलपति ने जामिया के स्कूल, विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले संस्थानों, केंद्र और कार्यालयों को 22 जनवरी दोपहर 2:30 बजे तक बंद रखने की मंजूरी दे दी है।
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक विश्वविद्यालय में सभी शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिए गए है। हालांकि, इस दिन पहले से निर्धारित परीक्षाएं और बैठकें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही आयोजित की जाएंगी।
इससे पहले केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिए था। वहीं, केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि यह फैसला जनभावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं, पीएम मोदी के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद होंगे।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में 22 जनवरी के दिन सभी शैक्षणिक संस्थान व शराब की दुकानें भी बंद करने के निर्देश दिए थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दूसरे दिन से राम मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल