Anti Ragging: मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए यूडीएफ ने एनएमसी से कड़ी कार्रवाई की अपील की
Santosh Kumar | December 10, 2024 | 08:28 PM IST | 1 min read
एनएमसी को भेजे पत्र में यूडीएफ ने रैगिंग रोकने के लिए 2021 के एंटी रैगिंग नियमों को लागू करने और एंटी रैगिंग स्क्वॉड के गठन की मांग की है।
नई दिल्ली: यूडीएफ (यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट) ने मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के बढ़ते मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टरों के इस संगठन ने एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) द्वारा रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों की सराहना की है। यूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्य मित्तल ने कहा कि जो मेडिकल कॉलेज इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एनएमसी को लिखे पत्र में यूडीएफ ने कहा है कि हाल के दिनों में देश के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के कई मामले सामने आए हैं। गुजरात के धारपुर स्थित जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।
ऐसी घटनाओं को देखते हुए यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) ने एनएमसी से रैगिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। यूडीएफ ने नियमों का पालन न करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Anti Ragging: एंटी रैगिंग स्क्वॉड के गठन की मांग
एनएमसी के पत्र के अनुसार, मेडिकल यूजी और पीजी छात्रों से रैगिंग की कई शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें से कुछ मामलों में आत्महत्या की नौबत भी आ रही है। एंटी-रैगिंग नियम होने के बावजूद, उनके क्रियान्वयन में कई खामियां पाई गई हैं।
इनमें निगरानी तंत्र की कमी, एंटी-रैगिंग दस्ते का अभाव, वार्षिक एंटी-रैगिंग रिपोर्ट जमा न करना और रैगिंग को रोकने के लिए आवश्यक कदम न उठाना शामिल है, जिसके कारण रैगिंग के मामलों में वृद्धि हो रही है।
एनएमसी को भेजे पत्र में यूडीएफ ने रैगिंग रोकने के लिए 2021 के एंटी रैगिंग नियमों को लागू करने और एंटी रैगिंग स्क्वॉड के गठन की मांग की है। साथ ही कॉलेजों से वार्षिक एंटी रैगिंग रिपोर्ट समय पर जमा करने की अपील की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’