Aligarh Muslim University: एएमयू में सभी हॉस्टल खाली कराने के फैसले से छात्रों में नाराजगी
Press Trust of India | July 27, 2024 | 04:19 PM IST | 1 min read
छात्र संघ के पदाधिकारी जुबैर रेशी ने कहा, “इस आदेश ने उन विद्वानों की पहले से ही चिंताजनक स्थिति को और बढ़ा दिया है, जिनका शोध कार्य पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के कारण काफी प्रभावित हुआ है।"
नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में पीएचडी छात्रों सहित सभी छात्रावासों को खाली कराने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन के इस फैसले में पीएचडी स्कॉलर सहित सभी छात्रों को छात्रावास छोड़ने को कहा गया है, जिसमें वे छात्र भी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक अपनी डॉक्टरेट की मौखिक परीक्षा नहीं दी है।
एएमयू में पीएचडी स्कॉलर और जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के पदाधिकारी जुबैर रेशी ने कहा, “इस आदेश ने उन विद्वानों की पहले से ही चिंताजनक स्थिति को और बढ़ा दिया है, जिनका शोध कार्य पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के कारण काफी प्रभावित हुआ है।"
उन्होंने आगे कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन को इन कठिनाइयों को समझना चाहिए और खासकर जम्मू-कश्मीर की छात्राओं के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए।
संपर्क करने पर एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने किसी भी तरह की ज्यादती के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने आज उन पीएचडी छात्रों के सभी वास्तविक मामलों की समीक्षा करने का फैसला किया है, जिन्होंने निर्धारित 5 वर्षों तक अपने शोध कार्य को गंभीरता से जारी रखा है।
एएमयू प्रॉक्टर ने कहा कि अगर कोई वास्तविक कारण है, तो उन्हें "निर्दिष्ट अवधि" के लिए आवास प्रदान किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा, "हम ऐसे सभी शोधकर्ताओं को पूरी तरह से अनुमति नहीं दे सकते हैं जो 5 साल की निर्धारित अवधि के दौरान अपना शोध पूरा करने में विफल रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को अपनी पीएचडी थीसिस के लिए मौखिक (वाइवा) परीक्षा देनी है तो उसे भी छात्रावास खाली करना होगा और जब उसे वाइवा परीक्षा देनी होगी तो उस समय आवश्यक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा