अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी में बीटेक इन क्लाइमेट चेंज प्रोग्राम के लिए एडमिशन शुरू, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जानें
Saurabh Pandey | February 4, 2025 | 06:00 PM IST | 2 mins read
यह कार्यक्रम छात्रों को जलवायु परिवर्तन को कम करने और उसके अनुकूल होने के लिए प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने और लागू करने का एक अवसर प्रदान करता है। पाठ्यक्रम को आठ क्लाइमेट टेक्नोलॉजी स्ट्रीम्स में बांटा गया है।
नई दिल्ली : अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी में भारत का पहला क्लाइमेट स्कूल, अनंत स्कूल फॉर क्लाइमेट एक्शन ने 2025-29 बैच के लिए भारत के पहले और एकमात्र 4 वर्षीय स्नातक इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम, क्लाइमेट चेंज इन बीटेक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जलवायु परिवर्तन की तत्काल चुनौतियों का समाधान करने के लिए यह प्रोग्राम डिजाइन किया गया है, जिसकी वैल्यू $23 ट्रिलियन है।
यह कार्यक्रम छात्रों को जलवायु परिवर्तन को कम करने और उसके अनुकूल होने के लिए प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने और लागू करने का एक अवसर प्रदान करता है। पाठ्यक्रम को आठ क्लाइमेट टेक्नोलॉजी स्ट्रीम्स- क्लाइमेट सिमुलेशन, इंजीनियरिंग मैथमैटिक्स, पर्यावरण इंजीनियरिंग, क्लाइमेट केमिस्ट्री, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी, क्लाइमेट फाइनेंस, डिजाइन थिंकिंग और बिहेवियरल साइंस और टेक्नोलॉजी एंड सोसायटी - और पहले छह सेमेस्टर के दौरान अप्लाइड रिसर्च में वृद्धिशील उन्नति प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि अंतिम दो सेमेस्टर स्पेशलाइजेशन के लिए है, जिससे छात्रों को विशेष पाठ्यक्रम लेने का मौका मिलता है।
क्लाइमेट चेंज इन बीटेक प्रोग्राम के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट
https://anu.edu.in/
BTech in Climate Change Programme 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, जैव प्रौद्योगिकी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, कृषि, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, व्यवसाय अध्ययन, उद्यमिता में किसी भी विषय के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी ने अग्रणी शैक्षणिक और उद्योग संस्थानों के साथ वैश्विक साझेदारी भी स्थापित की है, जिसमें पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय (यूएसए), साइंसेज पो (फ्रांस), द विलार्स इंस्टीट्यूट (स्विट्जरलैंड), कॉमनवेल्थ सचिवालय (यूके), सस्टेन लैब पेरिस (यूएई), इनिशिएटिव्स ऑफ चेंज, यूनिसेफ और Earthday.org. शामिल हैं।
3 मिलियन अक्षय ऊर्जा से संबंधित नौकरियों की संभावना
अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) के अनुमान के अनुसार, भारत में 2030 तक 3 मिलियन अक्षय ऊर्जा से संबंधित नौकरियां पैदा होने की संभावना है। फिर भी दुनिया भर में केवल 1,20,000 और भारत में 5,000 ही पात्र हैं या औपचारिक रूप से और पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित हैं, जो बढ़ते जलवायु उद्योग की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, जो प्रशिक्षित जलवायु फाइटर्स के लिए अपार अवसर प्रदान करते हैं।
BTech in Climate Change Programme 2025: छात्रों को इंटर्नशिप के भी मौके
बीटेक छात्रों को उचित उद्योग अनुभव मिले, अनंत अपने सभी छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करता है। कुछ ने टेक महिंद्रा, जॉनसन कंट्रोल्स हिताची, कॉमनवेल्थ सचिवालय और सस्टेन लैब्स पेरिस जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार