अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 105 साल के इतिहास में नशरा नईम छात्र संघ की पहली महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित
Santosh Kumar | November 6, 2026 | 04:36 PM IST | 1 min read
महिला उम्मीदवारों ने 13 पदों में से 6 पर जीत हासिल की, जिनमें उपाध्यक्ष का पद भी शामिल है। महिला उम्मीदवारों ने 10 कैबिनेट सदस्य पदों में से रिकॉर्ड 5 पद भी जीते, जिससे छात्र संघ में उनके प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्र संघ चुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए। संस्थान के 105 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई महिला उपाध्यक्ष चुनी गई है। लॉ की छात्रा नशरा नईम ने उपाध्यक्ष का पद जीतकर इतिहास रच दिया; उन्हें 7,091 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,818 वोट प्राप्त हुए।
महिला उम्मीदवारों ने 13 पदों में से 6 पर जीत हासिल की, जिनमें उपाध्यक्ष का पद भी शामिल है। महिला उम्मीदवारों ने 10 कैबिनेट सदस्य पदों में से रिकॉर्ड 5 पद भी जीते, जिससे छात्र संघ में उनके प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ ने 4,100 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए । परिणाम एएमयूएसयू और एएमयू कोर्ट के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब द्वारा घोषित किए गए ।
नशरा नईम की जीत को परिसर में विशेष महत्व दिया जा रहा है। वे संस्थान के इतिहास में पहली महिला हैं, जिन्होंने उपाध्यक्ष पद हासिल किया। उनकी सफलता को मुस्लिम महिलाओं की छात्र राजनीति में बढ़ती भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।
नतीजे आने के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल है। विजेता उम्मीदवारों का स्वागत फूलमालाओं और नारों के साथ किया गया। कई छात्रों ने कहा कि यह नतीजा न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पूरे छात्र समुदाय के लिए प्रेरणादायक है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार