AIPGET Counselling 2024: एएमआरयू एचपी ने MD/MS आयुर्वेद के लिए AIPGET काउंसलिंग राउंड 1 अंतिम आवंटन किया जारी
Abhay Pratap Singh | September 28, 2024 | 03:27 PM IST | 2 mins read
एआईपीजीईटी काउंसलिंग राउंड 1 अंतिम सीट आवंटन सूची 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश (AMRU HP) ने एआईपीजीईटी 2024 (AIPGET 2024) के आधार पर एमडी/ एमएस आयुर्वेद पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग राउंड 1 अंतिम सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमडी, एमएस आयुर्वेद राउंड 1 काउंसलिंग सत्र 2024-25 के लिए अंतिम सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। एमडी/ एमएस आयुर्वेद कोर्स के लिए राउंड 1 काउंसलिंग अंतिम सीट आवंटन सूची में उम्मीदवार मेरिट नंबर, एप्लीकेशन नंबर, छात्र का नाम, संस्थान का नाम, डिग्री, एडमिशन का प्रकार और अलॉटेड कैटेगरी सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्याल, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम सीट आवंटन की घोषणा और अभ्यर्थी के लॉगिन से प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही (प्रस्ताव स्वीकार करके) आवंटित कॉलेज या संस्थान से संपर्क करें।”
Also read HP News: शिक्षा ऋण योजना का दायरा बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद अब हिमाचल सरकार एसओपी जारी करेगी
सूचना में आगे कहा गया कि, “यदि किसी आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को मेरिट के आधार पर अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी के अंतर्गत समान कॉलेज/ कोर्स मिल जाता है, तो अनारक्षित सीट अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एएमआरयू एचपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AMRU HP 1st Round Counselling 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से फाइनल सीट अलॉटमेंट राउंड 1 काउंसलिंग लिस्ट की जांच कर सकते हैं:
- यूनिवर्सिटी की ऑधिकारिक वेबसाइट https://amruhp.ac.in/ पर जाएं।
- पेज को स्क्रॉल करें और ‘लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन’ पर विजिट करें।
- अब, ‘Final Seat Allocation Round 1 Counselling’ लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन एमडी, एमएस आयुर्वेद के लिए अलॉटमेंट लिस्ट की एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- उम्मीदवार इस सूची में अपने नाम की जांच करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार