Amity University 2024: एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा ने यूजी व पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 04:32 PM IST | 1 min read
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 2024 प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amity.edu पर ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एमिटी यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए, जबकि स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पहले सेमेस्टर की फीस 40,000 रुपये से 1.3 लाख रुपये तक है। जबकि, पीजी कोर्स की फीस अलग-अलग कोर्स के अनुसार 50,000 रुपये से लेकर लगभग 2 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। पीजी प्रोग्राम के तहत एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमकॉम व एमए कोर्स को शामिल किया गया है।
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा ने यूजी प्रोग्राम के तहत बीकॉम, बीसीए, बीएससी आईटी, बीबीए, बीजेएमसी, बीए अर्थशास्त्र, बीए मनोविज्ञान, बीए अंग्रेजी आदि कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यूनिवर्सिटी ने यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए 2024 प्रवेश पंजीकरण विंडो खोल दी है।
स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म 2024 भरते समय उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ लेनी चाहिए। साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 1800 103 3320 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]MAH AAC CET 2024: एमएएच एएसी सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन mahacet.org पर शुरू, 29 फरवरी अंतिम तिथि
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के माध्यम से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट एजुकेशन में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमएसी एएसी सीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्रों बनाए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी