Manoj Soni Resigns: यूपीएससी चेयरमैन मनोज सोनी ने पद से दिया इस्तीफा, पिछले साल संभाला था पदभार
Press Trust of India | July 20, 2024 | 04:38 PM IST | 2 mins read
सूत्रों ने बताया कि सोनी यूपीएससी चेयरमैन बनने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने पद से मुक्त होने का अनुरोध किया था। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि तब उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया था।
नई दिल्ली: यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने मई 2029 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को कहा कि उनका इस्तीफा "प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर मामला सामने आने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को लेकर उठे विवादों और आरोपों से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है।"
एक सूत्र ने बताया, "यूपीएससी चेयरमैन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एक महीने पहले अपना इस्तीफा दे दिया था। इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।" 59 वर्षीय सोनी ने 28 जून, 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 16 मई, 2023 को यूपीएससी चेयरमैन के रूप में शपथ ली थी और उनका कार्यकाल 15 मई, 2029 को समाप्त होना था।
सूत्रों ने बताया कि सोनी यूपीएससी चेयरमैन बनने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने पद से मुक्त होने का अनुरोध किया था। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि तब उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि सोनी अब "सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों" के लिए अधिक समय देना चाहते हैं।
पूजा खेडकर विवाद के बीच इस्तीफा
यह खबर ऐसे समय में आई है जब यूपीएससी ने शुक्रवार को फर्जी पहचान प्रदान करके योग्यता से परे सिविल सेवा परीक्षा में प्रयास प्राप्त करने के लिए खेडकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया और भविष्य में चयन से उन्हें वंचित करने के लिए कदम उठाए।
जब से खेडकर द्वारा सत्ता और विशेषाधिकारों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, तब से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल के संबंध में सोशल मीडिया पर कई दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नाम, फोटो और अन्य जानकारियां शेयर की जा रही हैं। उनका दावा है कि इन अधिकारियों ने ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लाभ लेने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया है।
Also read यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, उम्मीदवारी रद्द करने के लिए भेजा नोटिस
कम उम्र में कुलपति होने का रिकॉर्ड
यूपीएससी में नियुक्ति से पहले, सोनी ने कुलपति के रूप में 3 कार्यकाल और अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एमएसयू) बड़ौदा के कुलपति के रूप में एक कार्यकाल पूरा किया। एमएसयू में शामिल होने के समय, सोनी भारत में सबसे कम उम्र के कुलपति थे।
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विशेषज्ञता के साथ राजनीति विज्ञान के विद्वान सोनी ने 1991 से 2016 के बीच सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), वल्लभ विद्यानगर में अंतरराष्ट्रीय संबंध पढ़ाया, सिवाय उस अवधि के जब उन्होंने दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति के रूप में कार्य किया।
मनोज सोनी ने कई सम्मान और पुरस्कार अर्जित किए हैं और उनके नाम कई महत्वपूर्ण प्रकाशन हैं। यूपीएससी का नेतृत्व एक अध्यक्ष करता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में यूपीएससी में 7 सदस्य हैं, जो इसकी स्वीकृत संख्या से 3 कम है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन