AHC Private Secretary Exam City 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 6, 2026 | 04:35 PM IST | 2 mins read

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और यूजर पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी 2026 स्टेज 1 परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad HC) ने आज प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए चरण-1 की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर 6 नवंबर से इलाहाबाद एचसी प्राइवेट सेक्रेटरी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और यूजर पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी परीक्षा शहर में अपना नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश जांच सकते हैं। हॉल टिकट परीक्षा तिथि से पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।

प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए चरण-1 की परीक्षा 17 नवंबर, 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य के कुल 10 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज और वाराणसी शामिल है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में निर्धारित केंद्रों पर होगी।

Also read Bihar Free Coaching Scheme 2026: बिहार में जेईई और नीट की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 6 दिसंबर को परीक्षा

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। हॉल टिकट के साथ के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, वोटरआईडी, पैनकार्ड आदि लाना होगा। इलाहाबाद एचसी प्राइवेट सेक्रेटरी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।

स्टेज-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 195 निजी सचिव के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये है। नवीनतम अपडेट के लिए इलाहाबाद एचसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Allahabad High Court Private Secretary City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, www.allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • ‘Other हेडलाइन- प्राइवेट सेक्रेटरी सिटी स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से सिटी स्लिप जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]