Santosh Kumar | January 12, 2026 | 04:37 PM IST | 2 mins read
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने क्लास 6 और 9 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एआईएसएसईई) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर एक्टिव है। सैनिक स्कूल 2026 एंट्रेंस एग्जाम 18 जनवरी को होगा। सैनिक स्कूल हॉल टिकट डाउनलोड करने का प्रोसेस इस लेख में आगे बताया गया है।
एआईएसएसईई 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट की डिटेल्स और कैंडिडेट्स के लिए जरूरी निर्देश शामिल हैं। एनटीए ने पहले ही सिटी स्लिप जारी कर दी है, एडमिट कार्ड अब उपलब्ध कराया गया है।
एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड पीडीएफ पर दी गई सभी जानकारी, जैसे कि अपना नाम, फोटो और एग्जाम की तारीख, ध्यान से देखनी चाहिए। अगर कोई त्रुटि दिखती है, तो एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट करें।
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा 18 जनवरी को देश भर के 464 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड साथ लाना होगा।
अगर छात्रों को सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कोई समस्या आती है, तो वे किसी भी जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क या aissee@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।