AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 8 अगस्त से आवेदन
Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 05:41 PM IST | 2 mins read
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विभिन्न भर्ती पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी।
नई दिल्ली : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विभिन्न भर्ती 2026 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन अलग-अलग विभागों में मैनेजर और जूनियर एग्जिक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती के लिए है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 7 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशन्स, कमर्शियल, आईटी, फायर सर्विसेज़, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स, सर्वे और कार्टोग्राफी और अन्य क्षेत्रों में वैकेंसी शामिल हैं। कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) का शेड्यूल अलग से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
AAI Recruitment 2026: आयुसीमा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न मैनेजर पदों पर आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 32 साल होनी चाहिए, जबकि जूनियर एग्जिक्यूटिव पदों के लिए आयुसीमा 18 से 27 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
AAI Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
- मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) - 145 पद
- मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) - 16 पद
- मैनेजर (फाइनेंस) - 34 पद
- मैनेजर (ऑपरेशन्स) - 28 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स) - 79 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) - 36 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) - 6 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे और कार्टोग्राफी) - 8 पद
AAI Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस -1,000 (जीएसटी सहित)
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी - कोई आवेदन शुल्क नहीं
महिला उम्मीदवार - कोई आवेदन शुल्क नहीं
वे उम्मीदवार जिन्होंने एएआई में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल उपलब्ध पेमेंट गेटवे का उपयोग करके ऑनलाइन ही किया जाना चाहिए।
AAI Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- शिक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र
- अनुभव प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण-पत्र
- वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- पहचान का प्रमाण
AAI Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को यह परीक्षा 2 घंटे में पूरी करनी होगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल