ATMA 2025: एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन पंजीकरण कल atmaaims.com पर होगा शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | December 23, 2024 | 05:25 PM IST | 2 mins read
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2025 के लिए स्नातक के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी एटीएमए 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एटीएमए 2025 के लिए पंजीकरण करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली : एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA) 2025 के लिए पंजीकरण और परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 24 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर शुरू होगी।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एटीएमए 2025 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एटीएमए 2025 शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2025 है। एटीएमए 2025 पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2025 तक है।
ATMA 2025: पात्रता मानदंड
एटीएमए 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष पूरा करना आवश्यक है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
स्नातक के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी एटीएमए 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एटीएमए 2025 के लिए पंजीकरण करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
ATMA 2025: एटीएमए एडमिट कार्ड
एआईएमएस 12 फरवरी को एटीएमए 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करके अपना एटीएमए 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
ATMA 2025: परीक्षा तिथि
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एटीएमए 2025 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
ATMA 2025: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
एटीएमए 2025 कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और इसमें 180 प्रश्न हैं। एटीएमए 2025 पेपर में सभी प्रश्न होंगे बहुविकल्पीय प्रारूप में होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
ATMA 2025: रिजल्ट डेट
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2025 का परिणाम 22 फरवरी को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर चेक कर सकेंगे।
Also read NID DAT 2025 Admit Card: एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड admissions.nid.edu पर जारी, 5 जनवरी को परीक्षा
ATMA क्या है?
एटीएमए कई मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम), मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमएमएस), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए), और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स (पीजीडीबीए) शामिल हैं। एटीएमए 2025 का अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों, व्यक्तिगत साक्षात्कार, ग्रुप चर्चा और कार्य अनुभव पर आधारित होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार