AIMA PGDM Course 2024: आइमा और फिनट्राम ग्लोबा ने शुरू किया फाइनेंशियल प्लानिंग में पीजीडीएम प्रोग्राम
Abhay Pratap Singh | July 2, 2024 | 04:53 PM IST | 2 mins read
फाइनेंशियल प्लानिंग पीजीडीएम कोर्स ऑनलाइन और हाइब्रिड दोनों मोड में आयोजित किया जाएगा, जिससे छात्रों को कार्य के साथ पढ़ाई की भी सुविधा मिल सके।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) और वित्तीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने वाली कंपनी फिनट्राम ग्लोबल ने संयुक्त रूप से फाइनेंशियल प्लानिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) प्रोग्राम की शुरूआत की है। फाइनेंशियल प्लानिंग में शुरू किया गया नया पीजीडीएम कोर्स डुअल सर्टिफिकेट प्रोग्राम है।
फिनट्राम ग्लोबल के को-फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर पंकज ढींगरा और एआईएमए में प्रबंधन शिक्षा केंद्र के निदेशक रोहित सिंह ने फाइनेंशियल प्लानिंग पीजीडीएम कोर्स को लेकर इस सप्ताह दिल्ली में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए। फाइनेंशियल प्लानिंग में पीजीडीएम पाठ्यक्रम ऑनलाइन और हाइब्रिड दोनों माध्यमों में आयोजित किया जाएगा।
छात्रों को आइमा से फाइनेंशियल प्लानिंग में विशेषज्ञता के साथ मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDM) और FPSB (वित्तीय नियोजन मानक बोर्ड) से सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (CFP) का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। नामांकित छात्रों को फिनट्राम ग्लोबल और एआईएमए के नेटवर्क के माध्यम से व्यापक कैरियर मार्गदर्शन और व्यावसायिक विकास के अवसरों तक पहुंच प्राप्त होगी।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “कार्यक्रम में फाइनेंशियल प्लानिंग के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे निवेश रणनीति, जोखिम प्रबंधन, कर नियोजन, सेवानिवृत्ति योजना और संपत्ति नियोजन को शामिल किया गया है, जिससे छात्रों को व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट वित्तीय प्रबंधन की समझ प्राप्त होगी।”
प्रबंधन शिक्षा केंद्र के निदेशक रोहित सिंह ने कहा, “आइमा वित्तीय उद्योग की गतिशील मांगों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। फाइनेंशियल प्लानिंग में पीजीडीएम पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए फिनट्राम ग्लोबल के साथ हमारा सहयोग वित्तीय सेवा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सुसज्जित पेशेवरों को तैयार करने के हमारे पारस्परिक लक्ष्य को दर्शाता है।”
फिनट्राम ग्लोबल के को-फाउंडर पंकज ढींगरा ने कहा, हम AIMA के साथ साझेदारी करके एक ऐसा पाठ्यक्रम पेश करने को लेकर उत्साहित हैं जो न केवल वित्तीय नियोजन उद्योग की वर्तमान मांगों को संबोधित करता है, बल्कि भविष्य के वैश्विक रुझानों को भी संबोधित करता है। यह सहयोग वित्त नियोजन के छात्रों को उनके करियर में सशक्त बनाने के हमारे मिशन के अनुरूप है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र