Abhay Pratap Singh | December 29, 2025 | 06:46 PM IST | 2 mins read
राजस्थान प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी टीचर 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ई-प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 29 दिसंबर को प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती 2025 और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) शिक्षक भर्ती 2025 परीक्षा 17 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने कहा कि, परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक और ड्रेस कोड के बारे में उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
आरएसएसबी ने चेतावनी जारी करते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा में नकल कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के बहकावे में नहीं आने की सलाह दी है। साथ ही बताया कि, परीक्षा केंद्रों पर नकल की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय किए गए हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर 2025 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
नीचे सारणी में कैंडिडेट आरएसएसबी प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी टीचर 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
| 1 | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती - 2025 (लेवल-प्रथम) (सामान्य) | 17 जनवरी, 2026 | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 2 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती - 2025 (लेवल-द्वितीय) (साइंस मैथ) | 18 जनवरी, 2026 (सुबह पाली) | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 3 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती - 2025 (लेवल-द्वितीय) (सोशल स्टडी) | 18 जनवरी, 2026 (दोपहर पाली) | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 4 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती - 2025 (लेवल-द्वितीय) (इंग्लिश) | 19 जनवरी, 2026 (सुबह पाली) | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 5 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती - 2025 (लेवल-द्वितीय) (हिंदी) | 19 जनवरी, 2026 (दोपहर पाली) | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 6 | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती - 2025 (लेवल-प्रथम) (संस्कृत) | 20 जनवरी, 2026 (सुबह पाली) | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 7 | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती - 2025 (लेवल-द्वितीय) (संस्कृत) | 20 जनवरी, 2026 (दोपहर पाली) | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |