AILET Registration 2025: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण nludelhi.ac.in पर आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | August 1, 2024 | 05:50 PM IST | 2 mins read
एआईएलईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के माध्यम से बैचलर्स ऑफ कॉमर्स - बैचलर ऑफ लॉ पाठ्यक्रम की कुल 60 सीटें भरी जाएंगी।
Ace AILET with free mock tests designed on the latest exam pattern. Practice in real exam conditions, analyse your performance, and improve speed, accuracy, and confidence.
Mock Testनई दिल्ली: नेशनल ला यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने आज यानी 1 अगस्त से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 (AILET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nludelhi.ac.in के माध्यम से एआईएलईटी 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
New: AILET 2027 Registration Link
AILET 2027: PYQ's with Solutions | English Vocabulary List | Mock Test
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है। शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 का आयोजन 8 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
एआईएलईटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन पांच वर्षीय बैचरल ऑफ ऑर्ट्स एवं बैचरल ऑफ लॉ (BA LLB) (ऑनर्स), मास्टर ऑफ लॉ (LLM) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। संस्थान इस साल से बैचलर्स ऑफ कॉमर्स - बैचलर ऑफ लॉ (BCom-LLB) पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यदि किसी संस्थान को 8 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक इस परीक्षा के आयोजन में परेशानी हो रही है, तो वे 3 जून तक मेल आईडी registrar@nludelhi.ac.in पर तिथि परिवर्तन के लिए अपना अनुरोध कर सकते हैं।”
एआईएलईटी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बीकॉम-एलएलबी की कुल 60 रिक्त सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जिसमें से सामान्य श्रेणी के लिए 22 सीटें, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए 11 सीटें, एससी के लिए 8 सीटें, एसटी के लिए 4 सीटें और ईडब्ल्यूएस के लिए 5 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा, विदेशी नागरिकों और ओसीआई, पीईओ के लिए 5-5 सीटें हैं।
NLU Delhi Bcom-LLB Course: पात्रता
एनएलयू दिल्ली में बीकॉम-एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
- विदेशी नागरिक श्रेणी के आवेदकों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को चयन के लिए एआईएलईटी परीक्षा में उपस्थित होना होगा।
- उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों में उत्तीर्ण होना चाहिए। विदेशी नागरिक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 65% है।
- कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले या फिर परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच