AIL LET 2024 Registration: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एलईटी पंजीकरण ail.ac.in पर शुरू, जानें पात्रता मानदंड
Santosh Kumar | April 9, 2024 | 11:58 AM IST | 2 mins read
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली द्वारा लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एलईटी) के लिए पंजीकरण विंडो 8 मई 2024 को बंद की जाएगी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है।
This E-book compiled useful preparation tips for various law entrance exams in India such as CLAT, AILET, SLAT, LSAT India and other state-level exams.
Download EBookनई दिल्ली: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (एआईएल) मोहाली ने आज यानी 9 अप्रैल, 2024 को एआईएल एलईटी 2024 आवेदन पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ail.ac.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा लॉ प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 8 मई 2024 को बंद कर दी जाएगी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है। एआईएल द्वारा प्रस्तावित बीए एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सभी उम्मीदवारों को 3000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
विलंब शुल्क की राशि 1000 रुपये है यानी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा के बाद आवेदन करने पर उम्मीदवार को कुल 4000 रुपये का भुगतान करना होगा।
AIL LET 2024 Eligibility Criteria: पात्रता, आयु सीमा
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा एलईटी परीक्षा 2024 9 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। एआईएल एलईटी परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड 30 मई को जारी किया जाएगा। एलईटी पात्रता मानदंड का पूरा विवरण उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
- उम्मीदवारों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10+2 परीक्षा या पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में न्यूनतम कुल अंक 45% होना चाहिए।
- एआईएल एलईटी 2024 परीक्षा में शामिल होने या संस्थान से बीए एलएलबी या एलएलएम कार्यक्रम करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
- साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने कम्पार्टमेंट में 10+2 उत्तीर्ण किया है वे प्रवेश के लिए पात्र नहीं हैं।
AIL LET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके AIL LET 2024 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ail.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Highlight अनुभाग में 'AIL LET 2024 Application Form' पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर Register के सामने Click Here पर क्लिक करें।
- जरूरी विवरण और दस्तावेज अपलोड करें पंजीकृत होने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
बता दें कि आर्मी लॉ इंस्टीट्यूट में 100 सीटों पर एडमिशन के लिए लॉ प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इनमें 71 सीटें इंडियन आर्मी के लिए, 1 सीट इंडियन नेवी के लिए, 3 सीट इंडियन एयरफोर्स के लिए और 5 सीटें ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी के लिए हैं, जबकि 20 सीटें पंजाब के लोगों के लिए हैं। इस पर एडमिशन (10+2) मेरिट के आधार पर होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’