AIIMS SR Recruitment 2024: एम्स राजकोट में सीनियर रेजिडेंट के पद पर आवेदन का आज आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 25, 2024 | 10:41 AM IST | 2 mins read
इन पदों पर चयन के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तिथि से पहले पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट (एम्स राजकोट) में सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज (25 जुलाई) बंद हो जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक एम्स एसआर भर्ती 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in के जरिए शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
सीनियर रेजिडेंट एम्स भर्ती 2024 के तहत सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1,000 रुपये और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
AIIMS SR Recruitment 2024: पात्रता, आयु सीमा
एम्स राजकोट इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 48 रिक्तियों को भरेगा। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। आवेदक के पास पद के अनुसार एमबीबीएस/एमएससी मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट, एमडी/डीएनबी/एमएस/पीएचडी डिग्री सर्टिफिकेट और डीएम/एमसीएच/डीएनबी डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इन पदों पर चयन के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तिथि से पहले पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष है। पीडबल्यूबीडी सामान्य उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट है।
AIIMS Rajkot Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से एम्स राजकोट एसआर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अब, एसआर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार इसे अच्छे से पढ़ें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करके डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार