AIIMS PhD January 2024 Result: एम्स पीएचडी जनवरी रिजल्ट कल होगा जारी, कैंडिडेट 30 मार्च तक ले सकेंगे प्रवेश
Abhay Pratap Singh | March 10, 2024 | 03:21 PM IST | 1 min read
संस्थान द्वारा नियुक्त मेडिकल बोर्ड से प्राप्त मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के बाद उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान और पाठ्यक्रम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा कल यानी 11 मार्च को एम्स पीएचडी जनवरी 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट phd.aiimsexams.ac.in के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों के लिए एम्स पीएचडी 2024 प्रवेश प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी।
एम्स पीएचडी परिणाम 2024 में चयनित छात्रों को 30 मार्च तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर शुल्क का भुगतान करना होगा, समय पर फीस जमा नहीं करने पर कैंडिडेट का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
इससे पहले एम्स पीएचडी 2024 चरण-1 और चरण-2 का परिणाम 19 फरवरी 2024 को घोषित किया गया था। बताया गया कि टाई मामलों में जन्मतिथि के आधार पर बड़े उम्मीदवारों को एम्स पीएचडी प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।
Also read AIIMS NORCET 2024: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
चयनित उम्मीदवारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय मूल्यांकन के लिए उपस्थित होना होगा। परीक्षा अधिकारियों ने कहा कि एक विभाग की सभी सीटों को एक साथ जोड़ दिया जाएगा और चयनित छात्र केवल उसी विभाग की सीटों के लिए पात्र होंगे, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।
पीएचडी कार्यक्रम में छात्रों का चयन मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। संस्थान द्वारा नियुक्त मेडिकल बोर्ड से चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित होने के बाद ही चयनित उम्मीदवार को शुल्क का भुगतान करने और पाठ्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। एम्स ने कहा कि मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।
AIIMS PhD January 2024 Final Result: रिजल्ट डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आधिकारिक घोषणा के बाद एम्स पीएचडी जनवरी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं:
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट phd.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘एम्स पीएचडी जनवरी रिजल्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुक्षित रख लें।
अगली खबर
]UBI SO Admit Card 2024: यूबीआई एसओ एडमिट कार्ड unionbankofindia.co.in जारी, 17 मार्च तक करें डाउनलोड
यूबीआई एसओ भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी ले जाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’