AIIMS NORCET 7 Result 2024: एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परिणाम, कट-ऑफ aiimsexams.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | September 20, 2024 | 03:48 PM IST | 1 min read
एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परिणाम की पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी और प्रतिशत, कट-ऑफ अंक शामिल हैं।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट स्टेज-I का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार एम्स नॉरसेट 7 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से परिणाम पीडीएफ फाइल देख सकते हैं। एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
एम्स नॉरसेट 7 स्टेज-1 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आदि की आवश्यकता नहीं होगी। एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की गई थी। एम्स नॉरसेट 7 स्टेज-1 रिजल्ट की पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी और पर्सेंटाइल अंक दिए गए हैं।
AIIMS NORCET 7 Result 2024: श्रेणीवार कट-ऑफ अंक
एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परीक्षा के लिए कुल 62 हजार से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से कुल 7829 उम्मीदवार स्टेज 2 परीक्षा के लिए योग्य हैं। ये उम्मीदवार अब अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स नॉरसेट 7 मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी। एम्स ने नॉरसेट 7 रिजल्ट 2024 के साथ स्टेज I के लिए श्रेणीवार कट ऑफ अंक भी अपलोड किए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से श्रेणीवार कट-ऑफ देख सकते हैं-
|
वर्ग |
कट ऑफ प्रतिशत |
पीडब्ल्यूबीडी कट ऑफ प्रतिशत |
|---|---|---|
|
जनरल |
95.8446801 |
45.4698363 |
|
ईडब्ल्यूएस |
77.9002339 |
46.2932112 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
88.2629033 |
40.5632269 |
|
अनुसूचित जाति |
85.6454042 |
36.4655752 |
|
अनुसूचित जनजाति |
80.5850127 |
38.1699933 |
AIIMS NORCET 7 Stage 1 Result 2024: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परिणाम लिंक को ओपन करें।
- एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
- इसमें अपना रोल नंबर जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIT Delhi vs IIM Calcutta: एमबीए कोर्स के लिए कौन-सा संस्थान बेहतर? जानें एनआईआरएफ रैंकिंग, आंकड़े, विश्लेषण
एनआईआरएफ रैंकिंग की बात करें तो पिछले कुछ सालों से आईआईएम कलकत्ता एमबीए के लिए देश के टॉप 3 संस्थानों में शामिल है। लेकिन 2024 में मैनेजमेंट में आईआईटी दिल्ली चौथे स्थान पर रहा, जबकि आईआईएम कलकत्ता 5वें स्थान पर रहा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’