AIIMS NORCET 7: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा - 7 के लिए पंजीकरण aiimsexams.ac.in पर शुरू
Saurabh Pandey | August 2, 2024 | 11:01 AM IST | 1 min read
एम्स नॉरसेट 7 सीबीटी स्टेज -1 परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। स्टेज-2 परीक्षा 4 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
Know your Admission Chances in AIIMS, JIPMER, PGIMER & NIMHANS Institutes As per Your Rank
Check Nowनई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा - 7 (NORCET-7) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर दी है। नॉरसेट 7 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्स नॉरसेट 7 भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 तक है। एम्स नॉरसेट 7 आवेदन पत्र सुधार विंडो 22 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक खुली रहेगी। आवेदन की स्थिति और फोटो/अन्य कमियों में सुधार 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक किया जा सकता है।
AIIMS NORCET 7 : आयु सीमा
एम्स NORCET 7 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए कटऑफ तिथि 21 अगस्त 2024 है। आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
AIIMS NORCET 7 : आवेदन शुल्क
एम्स नॉरसेट 7 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2400 रुपये है। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
AIIMS NORCET 7 : परीक्षा विवरण
एम्स नॉरसेट 7 की चयन प्रक्रिया में पेपर- I सीबीटी परीक्षा शामिल है जो कि क्वालीफाइंग है और उसके बाद NORCET मुख्य परीक्षा होती है। रिक्तियों के पांच गुना उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर 2024 को एम्स NORCET मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
AIIMS NORCET 7 : चयन प्रक्रिया
- पेपर-1 सीबीटी परीक्षा (क्वालीफाइंग )
- पेपर- II (मुख्य परीक्षा)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा