Trusted Source Image

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 9 सितंबर को होगा जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

Abhay Pratap Singh | August 18, 2026 | 12:59 PM IST | 2 mins read

एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स 2026 एग्जाम 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 11) के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर 9 सितंबर से अपना हॉल टिकट जांच सकेंगे।

एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एम्स नॉरसेट हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवार नाम, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, कैंडिडेट की फोटो व हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकेंगे।

एम्स नई दिल्ली द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में एम्स नॉरसेट 11 प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और हॉल टिकट में उल्लिखित सामाग्री/ दस्तावेज लाने होंगे। इन डॉक्यूमेंट के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

AIIMS NORCET Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन एम्स नॉरसेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • एम्स नॉरसेट 11 परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एम्स नॉरसेट कॉल लेटर जांचें और प्रिंटआउट निकालर रख लें।

Also readNEET MDS Cunselling Schedule 2026: नीट एमडीएस काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 18 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

एम्स नॉरसेट परीक्षा का आयोजन दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य के रूप में किया जाएगा। दोनों चरणों के लिए एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एम्स एग्जाम की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

AIIMS NORCET 11 Exam Schedule 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में एम्स नर्सिंग ऑफिसर नॉरसेट 11 परीक्षा के लिए तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
परीक्षा का नामएम्स नॉरसेट 11
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर
परीक्षा मोडऑनलाइन (सीबीटी)
सिटी स्लप3 सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा तिथि12 सितंबर 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड9 सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा तिथि30 सितंबर 2026
मेन्स एडमिट कार्ड तिथिबाद में
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications