AIIMS INI SS Result 2026: आईएनआई एसएस रिजल्ट जनवरी 2026 सत्र के लिए aiimsexams.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 1, 2025 | 09:36 PM IST | 1 min read
आईएनआई एसएस जनवरी 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 1 दिसंबर को डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (MD) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MCh) पाठ्यक्रमों के लिए आईएनआई एसएस जनवरी 2026 सत्र का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स आईएनआई एसएस जनवरी 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।
जनवरी 2026 सत्र के लिए एम्स आईएनआई एसएस रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। आईएनआई एसएस रिजल्ट जनवरी 2026 में प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर और आवेदन की गई विशेषज्ञता शामिल है।
एम्स आईएनआई एसएस जनवरी 2026 रिजल्ट में 3,304 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 37 उम्मीदवार स्पॉन्सर्ड कैटेगरी के अंतर्गत तथा 6 उम्मीदवार विदेशी राष्ट्रीय श्रेणी के अंतर्गत योग्य पाए गए हैं। 4 सुपर-स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों न्यूरोपैथोलॉजी, क्लिनिकल फिजियोलॉजी, पीडियाट्रिक डर्मेटोलॉजी वेनेरोलॉजी एवं लेप्रोलॉजी और मस्कुलोस्केलेटल रेडियोलॉजी (DM) में कोई भी उम्मीदवार योग्य नहीं है।
आईएनआई एसएस प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में सफल उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा और अपने विकल्प भरने होंगे। आईएनआई एसएस जनवरी 2026 सीट अलॉटमेंट भरे गए विकल्पों, रैंक और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है।
एम्स नई दिल्ली व सभी एम्स, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहंस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी त्रिवेंद्रम में एसएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईएनआई एसएस जनवरी 2026 परीक्षा 22 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
INI SS Result Jan 2026 Session: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईएनआई एसएस प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 सत्र में प्रोविजनल रूप से योग्य उम्मीदवारों की सूची जांच सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- ‘आईएनआई एसएस जनवरी 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- आईएनआई एसएस रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- Ctrl+F की सहायता से उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]IISc Bengaluru: लोकसभा ने आईआईएससी बेंगलुरु के लिए दो सांसदों को नामित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विज्ञान की शिक्षा प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएससी की परिषद में लोकसभा के दो सदस्यों को मनोनीत करने की मांग करते हुए संकल्प पेश किया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज