AIIMS INI SS 2025 Counselling: एम्स आईएनआई एसएस संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 31 दिसंबर को सीट आवंटन रिजल्ट
Saurabh Pandey | December 30, 2024 | 11:48 AM IST | 1 min read
आईएनआई एसएस 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 से 6 जनवरी के बीच अपने दस्तावेज जमा करने और सुरक्षा शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस सुपर स्पेशलिटी एंट्रेस टेस्ट (आईएनआई एसएस) 2025 के लिए संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने अपनी प्राथमिकताएं सबमिट कर दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे।
आईएनआई एसएस 2025 राउंड 1 चॉइस फिलिंग के लिए 29 दिसंबर शाम 5 बजे तक मौका था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आईएनआई एसएस 2025 राउंड 1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 से 6 जनवरी के बीच ऑनलाइन मोड में अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी।
AIIMS INI SS 2025 Counselling: आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग
संशोधित आईएनआई एसएस 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 से 6 जनवरी के बीच अपने दस्तावेज जमा करने और सुरक्षा शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। आईएनआई एसएस 2025 राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की समय सीमा 6 जनवरी बजे शाम 5 बजे तक है।
आईएनआई सीईटी एम्स नई दिल्ली, अन्य एम्स, जिपमर पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, SCTIMST त्रिवेन्द्रम में जनवरी 2025 सत्र के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों [एमडी/एमएस/एमसीएच (6 वर्ष)/डीएम (6 वर्ष)/एमडीएस] में प्रवेश के लिए आयोजित किया जा रहा है।
INI SS Counselling Dates 2025: राउंड 1 शेड्यूल
|
राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल |
डेट्स |
|---|---|
|
सीट आवंटन परिणाम |
31 दिसंबर 2024 |
|
ऑनलाइन स्वीकृति |
1 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक |
|
रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना |
1 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक |
INI SS Counselling Dates 2025: राउंड 2 शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल |
डेट्स |
|---|---|
|
सीट आवंटन परिणाम |
16 जनवरी, 2025 |
|
ऑनलाइन स्वीकृति |
17 से 23 जनवरी, 2025 |
|
रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना |
17 से 23 जनवरी, 2025 |
INI SS Counselling Dates 2025: राउंड 3 शेड्यूल
|
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल |
डेट्स |
|---|---|
|
सीट आवंटन परिणाम |
4 फरवरी, 2025 |
|
ऑनलाइन स्वीकृति |
5 से 9 फरवरी, 2025 |
|
रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना |
5 से 9 फरवरी, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल