Saurabh Pandey | December 30, 2024 | 11:48 AM IST | 1 min read
आईएनआई एसएस 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 से 6 जनवरी के बीच अपने दस्तावेज जमा करने और सुरक्षा शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस सुपर स्पेशलिटी एंट्रेस टेस्ट (आईएनआई एसएस) 2025 के लिए संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने अपनी प्राथमिकताएं सबमिट कर दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे।
आईएनआई एसएस 2025 राउंड 1 चॉइस फिलिंग के लिए 29 दिसंबर शाम 5 बजे तक मौका था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आईएनआई एसएस 2025 राउंड 1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 से 6 जनवरी के बीच ऑनलाइन मोड में अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी।
संशोधित आईएनआई एसएस 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 से 6 जनवरी के बीच अपने दस्तावेज जमा करने और सुरक्षा शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। आईएनआई एसएस 2025 राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की समय सीमा 6 जनवरी बजे शाम 5 बजे तक है।
आईएनआई सीईटी एम्स नई दिल्ली, अन्य एम्स, जिपमर पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, SCTIMST त्रिवेन्द्रम में जनवरी 2025 सत्र के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों [एमडी/एमएस/एमसीएच (6 वर्ष)/डीएम (6 वर्ष)/एमडीएस] में प्रवेश के लिए आयोजित किया जा रहा है।
राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल | डेट्स |
---|---|
सीट आवंटन परिणाम | 31 दिसंबर 2024 |
ऑनलाइन स्वीकृति | 1 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक |
रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना | 1 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक |
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल | डेट्स |
---|---|
सीट आवंटन परिणाम | 16 जनवरी, 2025 |
ऑनलाइन स्वीकृति | 17 से 23 जनवरी, 2025 |
रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना | 17 से 23 जनवरी, 2025 |
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल | डेट्स |
---|---|
सीट आवंटन परिणाम | 4 फरवरी, 2025 |
ऑनलाइन स्वीकृति | 5 से 9 फरवरी, 2025 |
रिपोर्टिंग और दस्तावेज जमा करना | 5 से 9 फरवरी, 2025 |