AIIMS INI SS Counselling Result 2024: एम्स आईएनआई एसएस राउंड 2 काउंसलिंग रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 10, 2024 | 04:39 PM IST | 2 mins read
एम्स आईएनआई एसएस राउंड 2 काउंसलिंग परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
Know your Admission Chances in AIIMS, JIPMER, PGIMER & NIMHANS Institutes As per Your Rank
Check Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एम्स आईएनआई एसएस 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आईएनआई एसएस 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएनआई एसएस राउंड 2 काउंसलिंग रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। INI SS राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। आईएनआई एसएस काउंसलिंग के माध्यम से 6 वर्षीय एमडी/ एमएस/ डीएम/ एमसीएच प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 में उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणियां, आवंटित संस्थान, विषय कोड और विषय सहित अन्य जानकारी दी गई है। इससे पहले, एम्स आईएनआई एसएस राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 जून माह में जारी किया गया था।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “यह परिणाम जुलाई 2024 सत्र के लिए डीएम/ एमसीएच/ एमडी(एचए) पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान आवंटन के पहले दौर से जारी है, जो 4 जून 2024 से 11 जून 2024 के बीच भरे गए विकल्पों और एएमएल और सीएमएल में योग्यता के आधार पर है।”
संस्थान द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों के प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। आवेदकों को एम्स आईएनआई एसएस सीट आवंटन परिणाम 2024 से जुड़ी नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AIIMS ROUND 2 RESULT 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट एआईआईएमएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, INI-SS जुलाई 2024 सत्र सीट आवंटन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां रिजल्ट पीडीएफ दिखाई देगा।
- कैंडिडेट सीट आवंटन सूची देखें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]CBSE New Syllabus 2024: कक्षा 3 और 6 के अलावा अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रमों में नहीं होगा कोई बदलाव - सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए शेष कक्षाओं के पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल