AIIMS INI CET January 2025 Result: आईएनआई सीईटी जनवरी 2025 रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर आज, टाई-ब्रेकिंग जानें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 12:19 PM IST | 2 mins read
आईएनआई सीईटी जनवरी 2025 एग्जाम के माध्यम से करीब 1,436 पीजी मेडिकल सीटों पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।
Know your admission chances in INIs - AIIMS, JIPMER, NIMHANS, PGIMER Campuses based on INI CET Rank
Check Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS Delhi) द्वारा आज यानी 15 नवंबर को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जनवरी 2025 (INI CET January 2025) के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार aiimsexams.ac.in पर जाकर आईएनआई सीईटी जनवरी 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
AIIMS INI CET जनवरी 2025 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी, रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (RUC), पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन एमडी, एमएस, एमसीएच/डीएम और एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
INI CET Tie-Breaking: टाई ब्रेकिंग
एम्स दिल्ली द्वारा व्यक्तिगत परिणामों के साथ ही एक मेरिट सूची भी अपलोड की जाएगी। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश परीक्षा में समान स्कोर हासिल किया जाता है तो उनके बीच टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किया जाएगा:
- आईएनआई सीईटी 2025 परीक्षा में कम नकारात्मक अंक वाले छात्र को उच्च रैंक दी जाएगी।
- यदि, इसके बाद भी बराबरी बनी रहती है, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
Also read NExT Preparation Tips: नेशनल एग्जिट टेस्ट की तैयारी कैसे करें? नेक्स्ट परीक्षा पैटर्न जानें
आईएनआई सीईटी एंट्रेंस एग्जाम 10 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन घंटे की अवधि के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई थी। आईएनआई सीईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को जनवरी 2025 में प्रवेश के लिए INI CET काउंसलिंग में भाग लेना होगा। एमडीएस कोर्स में प्रवेश 28 फरवरी, 2025 को बंद हो जाएगा।
INI CET Score January 2025: भाग लेने वाले संस्थान
आईएनआई सीईटी स्कोर के माध्यम से जिपमर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एससीटीआईएमएसटी त्रिवेंद्रम, एम्स दिल्ली सहित अन्य एम्स संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। आईएनआई सीईटी जनवरी 2025 एग्जाम के माध्यम से 1,436 पीजी मेडिकल सीटों पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।
How to download INI CET Results 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एम्स परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AIIMS INI CET जनवरी 2025 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- INI CET परिणाम 2024 और योग्यता स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल