AIIMS INI CET 2026 January: एम्स आईएनआई सीईटी पंजीकरण विंडो ओपन, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन, एग्जाम डेट 9 नवंबर
Santosh Kumar | October 1, 2025 | 10:30 AM IST | 2 mins read
परीक्षा 9 नवंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है।
Know your admission chances in INIs- AIIMS campuses ,JIPMER, NIMHANS, PGIMER and SCTIMST
Use Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा, आईएनआई सीईटी 2026 जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा मेडिसिन (एमडी), सर्जरी (एमएस), डेंटल सर्जरी (एमडीएस) और सुपर स्पेशियलिटी (डीएम/एमसीएच) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर एक्टिव है।
आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र के लिए उम्मीदवार 21 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 9 नवंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है।
AIIMS INI CET 2026 January: एडमिट कार्ड डेट 1 नवंबर
पंजीकरण फॉर्म में गलत फोटो/गलत विवरण सुधारने की अंतिम तिथि 24 से 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है। इसके बाद, ऑनलाइन पंजीकरण स्थिति और प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 नवंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को अपना वैध प्रमाण पत्र/कार्ड (पीडब्ल्यूबीडी/एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/ओसीआई) 30 सितंबर 2025 से 21 अक्टूबर शाम 5 बजे तक अपलोड करना होगा।
INI CET January 2026: ओबीसी, ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए निर्देश
ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में वैध जाति प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है। प्रमाण पत्र में "नॉन-क्रीमी लेयर" का उल्लेख होना चाहिए।
केवल वे ओबीसी उम्मीदवार ही पात्र होंगे जिनके नाम केंद्रीय सूची में हैं और जो गैर-क्रीमी लेयर श्रेणी में आते हैं। गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र 1 अप्रैल, 2025 और 21 अक्टूबर, 2025 के बीच जारी किया गया होना चाहिए।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास पंजीकरण के समय वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वैध ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र नहीं है, तो उन्हें पुराने प्रमाण पत्र और नए प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की रसीद अपलोड करनी होगी।
ईडब्ल्यूएस आवेदकों का प्रमाण पत्र तभी मान्य होगा जब वह वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय-संपत्ति के आधार पर निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा 1 अप्रैल से 21 अक्टूबर 2025 के बीच जारी किया गया हो तथा 2025-26 तक वैध हो।
अगली खबर
]Jharkhand NEET Counselling 2025: झारखंड नीट यूजी राउंड 3 शेड्यूल जारी, कल तक करें आवेदन, मेरिट लिस्ट डेट जानें
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर 1 अक्टूबर तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’