Santosh Kumar | August 31, 2026 | 11:34 AM IST | 1 min read
एआईबीई 21 परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 उम्मीदवार सफल रहे। एआईबीई 21 रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एआईबीई 21 का रीचेकिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। बीसीआई ने आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अधिसूचना जारी की है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि एआईबीई-21 का रीचेकिंग रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ओएमआर शीट की री-वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया, वे अब अपना अपडेटेड रिजल्ट देख सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को हुई और इसके नतीजे 18 जुलाई को जारी किए गए। जो उम्मीदवार असफल रहे या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उनके लिए 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एक ऑनलाइन रीचेकिंग पोर्टल उपलब्ध कराया गया।
रीचेकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अपडेट किए गए नतीजे अब आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं। बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने रीचेकिंग के लिए आवेदन किया था, वे पोर्टल पर लॉग इन करके नतीजे देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड, या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' प्राप्त करने की औपचारिकताओं को पूरा कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 21 परीक्षा रीचेकिंग रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
एआईबीई 21 में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से लगभग 65.92% शुरुआती नतीजों में सफल रहे। रीचेकिंग के बाद भी असफल रहने वाले उम्मीदवार एआईबीई 22 में शामिल हो सकते हैं, जो 29 नवंबर को होनी है।
यह परीक्षा 24 अगस्त को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कुल 660 पदों के लिए चल रही है।
Santosh Kumar