Saurabh Pandey | September 6, 2025 | 12:41 PM IST | 1 min read
वे अभ्यर्थी जो वर्तमान में बीसीआई-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के 3-वर्षीय या 5-वर्षीय एलएलबी डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में हैं, एआईबीई के लिए पंजीकरण के पात्र हैं।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई-20) नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से AIBE 20 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
New: AIBE 21 Provisional Answer key PDF OUT - Direct Link
AIBE 21: Unofficial Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा दिसंबर 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। केवल एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही बीसीआई द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्रदान किया जाएगा।
AIBE 2025 परीक्षा 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु भाषा शामिल है।
क्रम संख्या | विषय / टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|---|
1. | संवैधानिक कानून (Constitutional Law) | 10 |
2. | भारतीय दंड संहिता (I.P.C.) एवं नई भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) | 10 |
3. | दंड प्रक्रिया संहिता (Cr.P.C.) एवं नई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita) | 8 |
4. | दीवानी प्रक्रिया संहिता (C.P.C.) | 10 |
5. | साक्ष्य अधिनियम एवं नया भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam) | 8 |
6. | वैकल्पिक विवाद निपटान (ADR) सहित मध्यस्थता अधिनियम (Arbitration Act) | 4 |
7. | पारिवारिक कानून (Family Law) | 8 |
8. | जनहित याचिका (Public Interest Litigation) | 4 |
9. | प्रशासनिक कानून (Administrative Law) | 3 |
10. | व्यावसायिक आचार संहिता एवं भारत बार काउंसिल के नियमों के अंतर्गत व्यावसायिक कदाचार के मामले | 4 |