AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट जल्द होगा जारी, allindiabarexamination.com से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | January 15, 2025 | 05:10 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन भारत के 50 शहरों में साल में दो बार आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। एआईबीई परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और इसे साढ़े तीन घंटे में पूरा करना होता है। परीक्षा पास करने पर सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिस प्रमाणपत्र प्राप्त होता है।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 का रिजल्ट करेगा। जो उम्मीदवार AIBE 19 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। एआईबीई 19 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 29 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जबकि आंसर की में किसी भी उत्तर के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों के पास 10 जनवरी, 2025 तक का समय था।
AIBE 19 Result 2024: क्वालीफाइंग मार्क्स
एआईबीई 19 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है। एससी/एसटी और विकलांग वर्ग के आवेदकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स की आवश्यकता होगी।
AIBE 19 Result 2024: परीक्षा तिथि, विषय
एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 19 में संवैधानिक कानून, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), पारिवारिक कानून और बौद्धिक संपदा कानून सहित 19 कानूनी विषयों को शामिल करने वाले 100 प्रश्न शामिल थे।
AIBE 19 Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
- होमपेज पर एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
Also read AIBE 19 Exam 2024: एआईबीई 19 पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन भारत के 50 शहरों में साल में दो बार आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। एआईबीई परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और इसे साढ़े तीन घंटे में पूरा करना होता है। परीक्षा पास करने पर सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिस प्रमाणपत्र प्राप्त होता है, जो उन्हें भारत में किसी भी अदालत में प्रैक्टिस करने की अनुमति देता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा