AIBE 19 Result 2024: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 रिजल्ट कब होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, अपेक्षित डेट
Santosh Kumar | January 5, 2025 | 06:32 PM IST | 1 min read
एआईबीई 19 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के जरिए चेक कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एआईबीई 19 रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के जरिए चेक कर सकते हैं। बीसीआई ने उम्मीदवारों को एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया है।
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 आंसर-की जारी की। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से एआईबीई 19 आंसर-की 2024 पीडीएफ फाइल की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट कब होगा जारी?
एआईबीई 19 आंसर-की 2024 में यदि कोई त्रुटि है तो अभ्यर्थी उस पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार को प्रति आपत्ति 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वैध आपत्ति होने पर यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
बीसीआई 10 जनवरी के बाद कभी भी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 रिजल्ट जारी कर सकता है। एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की भी पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी।
AIBE 19 Result 2024: अपेक्षित एआईबीई 19 रिजल्ट डेट
एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 जल्द ही बीसीआई द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है। पिछले सत्र में देखे गए रुझानों के अनुसार, एआईबीई 19 परीक्षा परिणाम संभवतः फरवरी 2025 में घोषित होने की उम्मीद है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 22 दिसंबर 2024 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह परीक्षा देश भर के 40 शहरों में 55 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार