Santosh Kumar | March 21, 2025 | 06:11 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने आज यानी 21 मार्च को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एआईबीई 19 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के जरिए अपना रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। बीसीआई ने एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को एक शिफ्ट में आयोजित की थी।
AIBE 21: Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
उम्मीदवारों को एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने होंगे। एआईबीई 19 परीक्षा देश भर के 40 शहरों में 55 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इस बार एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 93 प्रश्नों पर आधारित है, क्योंकि 7 प्रश्न हटा दिए गए हैं। जनरल/ओबीसी के लिए पासिंग मार्क्स 42 (93 का 45%) हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए पासिंग मार्क्स 37 (93 का 40%) हैं।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई आंसर-की आपत्ति विंडो 30 दिसंबर, 2024 से 10 जनवरी, 2025 तक खोली थी। विषय विशेषज्ञों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की जांच के बाद एआईबीई 19 रिजल्ट जारी किया गया है।
Also readAIBE 19 Final Answer Key 2025: एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी, बीसीआई ने 28 प्रश्न लिए वापस
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 19 परीक्षा रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
एआईबीई 19 परीक्षा पास करने के बाद लॉ लाइसेंस आजीवन वैध रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रमाण पत्र के बजाय अन्य दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनके परिणाम रोक दिए गए हैं। उन्हें पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
जिन उम्मीदवारों ने अंडरटेकिंग पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्हें भी अपना प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) पहले ही एआईबीई 19 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर चुका है।