AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 आंसर-की allindiabarexamination.com पर जारी, डाउनलोड करें पीडीएफ फाइल
Santosh Kumar | December 28, 2024 | 06:49 PM IST | 1 min read
एआईबीई 19 के अभ्यर्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने आज यानी 28 दिसंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 22 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर एआईबीई 19 आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई आंसर की 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 आंसर की सभी सेटों के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों को एआईबीई 19 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल से आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
AIBE 19 Result 2024: आंसर-की पर दर्ज करें आपत्ति
एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर-की 2024 में प्रत्येक प्रश्न के लिए सही उत्तर और संबंधित विकल्प होंगे। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने से पहले, उम्मीदवार इसे जांच सकते हैं और यदि कोई गलती है तो आपत्तियां दर्ज सकते हैं।
एआईबीई आंसर-की 2024 को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। बीसीआई एआईबीई 19 2024 आंसर-की के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों के आधार पर एआईबीई 19 रिजल्ट जारी करेगा।
Also read AIBE 19 Exam 2024: एआईबीई 19 पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज
AIBE 19 Answer Key 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईबीई 19 आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर एआईबीई 19 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- एआईबीई आंसर-की 2024 की पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- डाउनलोड करें यदि आंसर-की में गलती है आपत्ति दर्ज करें।
एआईबीई परीक्षा में 100 एमसीक्यू शामिल थे और यह तीन घंटे की अवधि में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार