AIAPGET City Intimation Slip 2025: एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप aiapget2025.ntaonline.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 25, 2025 | 11:17 AM IST | 2 mins read
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiapget2025.ntaonline.in पर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके AIAPGET 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करने के बाद प्राधिकरण एडमिट कार्ड जारी करेगा। AIAPGET 2025 एडमिट कार्ड 30 जून, 2025 को जारी किया जाएगा।
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
AIAPGET City Intimation Slip 2025: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जाएं।
- 'सिटी इंटिमेशन स्लिप- AIAPGET- 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- एआईएपीजीईटी कैंडिडेट लॉगिन पर, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एआईएपीजीईटी सिटी स्लिप 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- एआईएपीजीईटी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करें और सेव कर लें।
AIAPGET City Intimation Slip 2025: हेल्प डेस्क
एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई या विसंगति के मामले में उम्मीदवार 011-40759000 पर एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को aiapget@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
Also read IISER IAT Result 2025: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट iiseradmission.in पर जारी, डाउनलोड करें रैंक कार्ड
AIAPGET 2025: परीक्षा तिथि
AIAPGET 2025 परीक्षा 4 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को AIAPGET प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) मिलते हैं।
AIAPGET 2025 परीक्षा प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं। प्रश्न पत्र में कुल 480 अंक होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए कुल 4 अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक काटा जाएगा।
AIAPGET 2025: टेस्ट पेपर लैंग्वेज
- आयुर्वेद - अंग्रेजी और हिंदी
- होम्योपैथी - केवल अंग्रेजी
- सिद्ध - अंग्रेजी और तमिल
- यूनानी - अंग्रेजी और उर्दू
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार