AIAPGET 2025 Admit Card: एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in पर आज होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2025 | 04:49 PM IST | 1 min read
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने एआईएपीजीईटी 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। एआईएपीजीईटी 2025 सिटी स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 30 जून को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2025 (AIAPGET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर एआईएपीजीईटी 2025 एडमिट कार्ड जांच सकेंगे।
एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, परीक्षा एजेंसी एनटीए ने एआईएपीजीईटी 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। एआईएपीजीईटी 2025 सिटी स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एआईएपीजीईटी ए़डमिट कार्ड पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, पंजीकरण संख्या, परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा तिथि एवं समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एआईएपीजीईटी 2025 परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में एक वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना हाल टिकट ले जाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एआईएपीजीईटी 2025 कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार एआईएपीजीईटी 2025 काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। AACCC PG काउंसलिंग 2025 में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट की प्रक्रिया, आवंटन परिणाम और रिपोर्टिंग जैसे कई चरण शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
AIAPGET Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AIAPGET पर जाएं।
- AIAPGET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा